फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Murali Karthikeyan dumps Kuzubov; in joint lead

कुजुबोव को हराकर कार्तिकेयन संयुक्त शीर्ष पर

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/अबुधाबी
एजेंसी/अबुधाबी Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Murali Karthikeyan dumps Kuzubov; in joint lead
युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर मुरली कार्तिकेयन ने अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में उक्रेन के यूरिइ कुजुबोव को हराकर ग्रैंडमास्टर खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए। कार्तिकेयन अब छह में से पांच अंक लेकर संयुक्त शीर्ष पर हैं। इस टूर्नामेंट से उन्हें 2783 ईएलओ अंक मिले हैं। अब उन्हें ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने के लिए एक या दो ड्रॉ की जरूरत है। कार्तिकेयन के साथ रूस के सर्जेइ वोल्कोव भी शीर्ष पर है। नौ दौर के स्विस प्रणाली टूर्नामेंट के सातवें दौर में दोनों का सामना होगा।
विज्ञापन

भारत के विदित गुजराती और जीएन गोपाल भी पदक के दावेदारों में हैं जो पांच अन्य के साथ 4.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। गुजराती और गोपाल ने आपस में ड्रॉ खेला। अभिजीत गुप्ता रोमानिया के मार्सिया एमिलियन पी से ड्रॉ खेलकर दसवें स्थान पर है। सहज ग्रोवर को फ्रांस के आंद्रेइ इस्त्रातेस्कू ने हराया। वहीं, सूर्य शेखर गांगुली भी रोमानिया के बर्नार व्लाड विक्टर से हार गए। वैभव सूरी और ग्रैंडमास्टर एमआर ललिता बाबू ने क्रमश: हंगरी के तमास मेसजारोस और ईरान के अतोसा पूरकाशियान को हराया। दोनों के अब चार अंक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed