फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Muhammad Ali's heart kept beating for 30 MINUTES after all his organs failed

सारे अंग बंद पड़ने के बावजूद आधा घंटे धड़कता रहा मोहम्मद अली का दिल

Sun, 05 Jun 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Muhammad Ali's heart kept beating for 30 MINUTES after all his organs failed
- फोटो : all images from dailymail.co.uk

मोहम्मद आली के जाने का शोक दुनिया मना रही है। इसी बीच उनकी बेटी हाना ने बताया कि उनके पिता आखिर तक एक फाइटर थे। हाना के मुताबिक अली के शरीर के सारे अंगों ने जब करना बंद कर दिया था तब भी उनका दिल करीब आधा घंटे तक धड़कता रहा। ये जानकारी हाना ने ट्विटर पर दी। इसी के साथ उन्होंने पिता अली के साथ की कुछ पारिवारिक तस्वीरें भी शेयर कीं। 

विज्ञापन


शोकाकुल परिवार की बेटी हाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अली के कानों में संदेश दिया और इस्लामी प्रार्थना की ताकि उन्हें वो अल्लाह के घर जा सकें।
विज्ञापन




हाना ने ढेरों जज्बाती तस्वीरें शेयर की हैं जो बताती है कि उनके पिता जिंदगी भर एक पारवारिक शख्स बनकर रहे।

अली के परिवार के प्रवक्ता बॉब गनेल ने बताया कि अली की मौत सेप्टिक शॉक से हुई। अली को शुक्रवार के दिन केंटकी के लूजविले में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस मौके पर पू्र्व अमेरिकी राष्ट्रपति विल क्लिंटन, अमेरिकी कलाकार बिली क्रिस्टल, अमेरिकी पत्रकार ब्रायंट गंबेल अली की शान में दो शब्द बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन










लूजविले के मेयर ग्रेग फिशर ने घोषणा की है कि बॉक्सिंग लेजेंड मोहम्मद अली की याद में शहर में एक स्मारक बनाया जाएगा।

सोर्स-dailymail.co.uk

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed