{"_id":"62af14a0e32ab058df0608f2","slug":"matteo-berrettini-receives-marriage-proposal-from-fan-after-reaching-queen-s-club-final-watch-video-of-his-epic-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATP Grass-Court Tournament: फाइनल में पहुंचने पर इस टेनिस खिलाड़ी को फैन ने किया प्रपोज, मिला मजेदार जवाब, देखें VIDEO","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ATP Grass-Court Tournament: फाइनल में पहुंचने पर इस टेनिस खिलाड़ी को फैन ने किया प्रपोज, मिला मजेदार जवाब, देखें VIDEO
Sun, 19 Jun 2022 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:50 PM IST
सार
बैरेटिनी ने अपने पिछले 20 ग्रास कोर्ट मैचों में से 19 में जीत हासिल की है। वह रविवार को लगातार चौथा ग्रास-कोर्ट फाइनल खेलेंगे। यह उपलब्धि केवल नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मरे ने ही हासिल की है।
विज्ञापन
मातियो बैरेटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत चैंपियन मातियो बैरेटिनी ने शनिवार को क्वींस क्लब एटीपी ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। 26 वर्षीय इटैलियन खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वैन डे जांडशुल्प पर 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। मैच भी बारिश से प्रभावित था, लेकिन उससे बैरेटिनी के लक्ष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
मैच के बाद एक ऐसी घटना भी हुई जिसने बैरेटिनी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। सेमीफाइनल मैच में अपनी जीत के बाद टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स से बात करते वक्त कोर्ट में बैठे दर्शकों में से एक ने बैरेटिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद बैरेटिनी एक मजेदाब जवाब दिया, जिससे कोर्ट में बैठे दर्शक हंसने पर मजबूर हो गए।
दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में से किसी एक शख्स ने चिल्ला कर कहा- क्या तुम मुझसे शादी करोगे? इसके बाद बैरेटिनी ने जवाब देने से पहले मुस्कुराने के लिए एक पल लिया और फिर कहा- मुझे इसके बारे में सोचने दो।
दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में से किसी एक शख्स ने चिल्ला कर कहा- क्या तुम मुझसे शादी करोगे? इसके बाद बैरेटिनी ने जवाब देने से पहले मुस्कुराने के लिए एक पल लिया और फिर कहा- मुझे इसके बारे में सोचने दो।
A post-match marriage proposal for @MattBerrettini 👀 💍#cinchChampionships pic.twitter.com/IzQiIG1EYG
— Tennis TV (@TennisTV) June 18, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच के बाद बैरेटिनी ने कहा- यह वास्तव में एक कठिन मैच था। हम बारिश की वजह से रुक गए थे। मेरे पास बहुत मौके थे। यहां हवा थी और खेलना वास्तव में कठिन था, लेकिन मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा मैच था। इसलिए मैं खुश हूं और फाइनल मैच खेलने को लेकर उत्साहित हूं।
बैरेटिनी ने अपने पिछले 20 ग्रास कोर्ट मैचों में से 19 में जीत हासिल की है। वह रविवार को लगातार चौथा ग्रास-कोर्ट फाइनल खेलेंगे। यह उपलब्धि केवल नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मरे ने ही हासिल की है। क्वीन्स क्लब 2022 टूर्नामेंट के फाइनल में बैरेटिनी का सामना सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक से होगा। क्राजिनोविक ने दो बार के चैंपियन मारिन सिलिच को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बैरेटिनी और क्राजिनोविक के बीच इस फाइनल से पहले दो मैच हुए हैं। इसमें इटैलियन खिलाड़ी ने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। इसमें बुडापेस्ट में दो साल पहले हासिल की गई जीत शामिल है। 26 साल के बैरेटिनी ने तीन महीने के बाद कोर्ट में मजबूत की है और सातवें टूर-लेवल खिताब के लिए खेल रहे हैं। ग्रास कोर्ट पर वह अपने चौथे खिताब के लिए उतरेंगे।