फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   mathias boe says, I'll never come to India

नहीं लगी बोली तो बोले बोए, कभी नहीं आऊंगा भारत

Wed, 24 Jul 2013 07:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
mathias boe says, I'll never come to India

पहली इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) की नीलामी में किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने से डेनमार्क के मैथियास बोए खासे निराश हैं और इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि किसी ने उन्हें खरीदा ही नहीं।

विज्ञापन


इस दिग्गज युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा है कि थॉमस कप के बाद वह कभी भी भारत खेलने नहीं आएंगे।

2011 ऑल इंग्लैंड सुपर सीरीज और लंदन ओलंपिक गेम्स के पुरुष डबल्स में रजत पदक जीत चुके बोए ने कहा, ‘आईबीएल में नहीं खरीदे जाने से मुझे काफी निराशा हुई है। मैं शुरुआत से ही लीग को अपना पूरा समर्थन दे रहा था और इसके कारण मैंने अपनी राष्ट्रीय टीम तक को छोड़ दिया।’
विज्ञापन


उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए यहां तक कह दिया कि वह अगले साल थॉमस कप के बाद भारत में फिर कभी पैर नहीं रखेंगे और ना ही कभी इसके किसी आयोजनों में मदद करेंगे। हालांकि उनके पार्टनर को बांगा बीट्स ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों की डबल्स में स्वर्ण विजेता ज्वाला गट्टा आईबीएल में अपने आधार मूल्य में कटौती किए जाने से बेहद निराश हैं और उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

नीलामी के लिए ऑइकन खिलाड़ी ज्वाला का आधार मूल्य 50 हजार डॉलर रखा गया था लेकिन दिल्ली स्मैशर्स ने उन्हें 31 हजार डॉलर की कीमत पर खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed