{"_id":"66ae0559762029f00806cb74","slug":"manu-bhaker-misses-medal-story-of-shootoff-with-veronica-where-manu-bhaker-missed-after-eight-series-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manu Bhaker Misses 3rd Medal: वेरोनिका से उस शूटऑफ की कहानी, जहां चूक गईं मनु, आठ सीरीज के बाद स्कोर बराबर थे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Manu Bhaker Misses 3rd Medal: वेरोनिका से उस शूटऑफ की कहानी, जहां चूक गईं मनु, आठ सीरीज के बाद स्कोर बराबर थे
Sat, 03 Aug 2024 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:54 PM IST
सार
आठ सीरीज के बाद मनु 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकीं, जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने लाए। इस तरह मनु पदक से चूक गईं।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पदक से चूक गई हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। मनु आठ सीरीज के बाद 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यानी 40 में से मनु के 28 शॉट्स ग्रीन हुए। बाकी निशाने पर नहीं लगे। आठवीं सीरीज में उनके और चौथे स्थान पर मौजूद हंगरी की वेरोनिका मेजर के बीच लड़ाई थी। इस सीरीज में मनु तीन शॉट चूक गईं, जबकि वेरोनिका ने दो शॉट मिस किए और तीन शॉट्स निशाने पर लगे।
विज्ञापन
मनु शूटऑफ में पिछड़ीं
आठ सीरीज के बाद मनु 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकीं, जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने लाए। इस तरह मनु पदक से चूक गईं। वेरोनिका ने कांस्य पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने स्वर्ण और फ्रांस की कैमिली ने रजत पदक जीता। 10 सीरीज के बाद दोनों का स्कोर 37-37 था। फिर दोनों के बीच शूटआउट हुआ, जिसमें जिन ने चार शॉट्स निशाने पर लगाए, जबकि कैमिली का सिर्फ एक शॉट निशाने पर लगा।
इस तरह ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक लगाने का मनु भाकर का सपना शनिवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक के लिए हंगरी की खिलाड़ी से शूट ऑफ में पिछड़ने के बाद पूरा नहीं हो सका। आठ निशानेबाजों के करीबी फाइनल में मनु ने अपना सब कुछ झोंक दिया और कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान पर भी रही लेकिन अपनी निरंतरता बरकरार नहीं रख सकीं। इस 22 साल की खिलाड़ी ने हालांकि महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीत कर पहले ही इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।
निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय

| खिलाड़ी | इवेंट | पदक | ओलंपिक |
|---|---|---|---|
| राज्यवर्धन सिंह राठौर | पुरुषों की डबल ट्रैप | रजत | एथेंस 2004 |
| अभिनव बिंद्रा | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल | स्वर्ण | बीजिंग 2008 |
| गगन नारंग | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल | कांस्य | लंदन 2012 |
| विजय कुमार | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल | रजत | लंदन 2012 |
| मनु भाकर | महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल | कांस्य | पेरिस 2024 |
| मनु भाकर और सरबजोत सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम | कांस्य | पेरिस 2024 |
| स्वप्निल कुसाले | 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन | कांस्य | पेरिस 2024 |
विज्ञापन
विज्ञापन
मनु से तीसरे पदक की उम्मीद थी
मनु की शानदार लय को देखते हुए, उनके पदकों की हैट्रिक लगाने की उम्मीदें बहुत अधिक थीं। फाइनल की शुरुआत में छठे स्थान पर खिसकने के बाद भी वह वापसी करने में सफल रही। मनु की शुरुआत बेहद खराब रही वह शुरुआती सीरीज में पांच में से तीन निशाना चूक गई। इसके बाद दो सीरीज में चार-चार निशाने के साथ उन्होंने वापसी की। चौथा सीरीज से एलिमिनेशन चरण शुरू हुआ। मनु सातवें चरण (एलिमिनेशन का चौथा चरण) में कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर पहुंचीं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने तुरंत आठवें दौर में शीर्ष स्थान पर वापसी की, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज मनु पांच में से तीन निशाना लगाने के बाद वेरोनिका के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं।
वह शूटऑफ में अपनी लय जारी नहीं रख सकी और करीबी अंतर से कांस्य पदक से चूक कर जयदीप करमाकर (पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन, 2012 लंदन), अभिनव बिंद्रा (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, 2016 रियो) और अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल, 2024 पेरिस ओलंपिक) जैसे निशानेबाजों की सूची में शामिल हो गईं। इससे पहले मनु शुक्रवार को प्रिसिजन में 294 और रैपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
भारत के अब तक के ओलंपिक पदक विजेता

| एथलीट/खेल | पदक | स्पर्धा | ओलंपिक |
| नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों की 200 मीटर रेस | पेरिस 1900 |
| नॉर्मन प्रिचर्ड | सिल्वर | पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ | पेरिस 1900 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | एम्स्टर्डम 1928 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लॉस एंजिल्स 1932 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | बर्लिन 1936 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | लंदन 1948 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | हेल्सिंकी 1952 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मेलबर्न 1956 |
| केडी जाधव | ब्रॉन्ज | पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती | हेल्सिंकी 1952 |
| भारतीय हॉकी टीम | सिल्वर | पुरुष हॉकी | रोम 1960 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | टोक्यो 1964 |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | मेक्सिको सिटी 1968 |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | म्यूनिख 1972 |
| भारतीय हॉकी टीम | गोल्ड | पुरुष हॉकी | मास्को 1980 |
| लिएंडर पेस | ब्रॉन्ज | पुरुष एकल टेनिस | अटलांटा 1996 |
| कर्णम मल्लेश्वरी | ब्रॉन्ज | भारोत्तोलन | सिडनी 2000 |
| राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | सिल्वर | पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग | एथेंस 2004 |
| अभिनव बिंद्रा | गोल्ड | पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | बीजिंग 2008 |
| विजेंदर सिंह | ब्रॉन्ज | मुक्केबाजी | बीजिंग 2008 |
| सुशील कुमार | ब्रॉन्ज | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | बीजिंग 2008 |
| सुशील कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
| विजय कुमार | सिल्वर | पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग | लंदन 2012 |
| साइना नेहवाल | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | लंदन 2012 |
| मैरी कॉम | ब्रॉन्ज | महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी | लंदन 2012 |
| योगेश्वर दत्त | ब्रॉन्ज | पुरुष 60 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
| गगन नारंग | ब्रॉन्ज | 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | लंदन 2012 |
| पीवी सिंधु | सिल्वर | महिला एकल बैडमिंटन | रियो 2016 |
| साक्षी मलिक | ब्रॉन्ज | महिला 58 किग्रा कुश्ती | रियो 2016 |
| मीराबाई चानू | सिल्वर | महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन | टोक्यो 2020 |
| लवलीना बोरगोहेन | ब्रॉन्ज | मुक्केबाजी (64-69 किग्रा) | टोक्यो 2020 |
| पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज | महिला एकल बैडमिंटन | टोक्यो 2020 |
| रवि कुमार दहिया | सिल्वर | पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
| भारतीय हॉकी टीम | ब्रॉन्ज | पुरुष हॉकी | टोक्यो 2020 |
| बजरंग पुनिया | ब्रॉन्ज | पुरुष 65 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
| नीरज चोपड़ा | गोल्ड | पुरुषों का भाला फेंक | टोक्यो 2020 |
| मनु भाकर | ब्रॉन्ज | महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल | पेरिस 2024 |
| मनु भाकर-सरबजोत सिंह | ब्रॉन्ज | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम | पेरिस 2024 |
| स्वप्निल कुसाले | ब्रॉन्ज | 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन | पेरिस 2024 |
| नोट: प्रिचर्ड एक ब्रिटिश मूल के खिलाड़ी थे। | |||