{"_id":"a51d25aff6980ac1901ead1af1158cba","slug":"manpreet-singh-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए मनप्रीत को कमान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए मनप्रीत को कमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18वीं जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपा गया है। जबकि ड्रैग फ्लिकर अमित रोहीदास टीम के उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने 6 से 15 दिसंबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। इसके ज्यादातर सदस्य सीनियर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
भारत अपने अभियान की शुरुआत छह दिसंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। भारत के पूल-सी की बाकी टीमों में कोरिया और कनाडा हैं। टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का कहना है कि मुकाबला घर में होने के कारण यह वर्ल्ड कप बड़ी चुनौती है। टीम एक-एक मैच को लक्ष्य बनाकर चलेगी।
विज्ञापन
चयनित भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपरः सुशांत टिर्की, हरजोत सिंह।
डिफेंडरः गुरजिंदर सिंह, अमित रोहीदास (उपकप्तान), सुरेंदर कुमार, सुखमनजीत सिंह, प्रदीप मोर, कोथाजीत सिंह।
मिडफील्डरः मनप्रीत सिंह (कप्तान), सतबीर सिंह, हरजीत सिंह, इमरान खान, प्रभदीप सिंह।
फारवर्डः मलक सिंह, मंदीप सिंह, तलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह।