{"_id":"5c513ab2-13d2-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"london-olympic-medalist-will-enjoy-f-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन के पदक विजेता लेंगे एफ-1 का मजा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
लंदन के पदक विजेता लेंगे एफ-1 का मजा
हेमंत रस्तोगी/ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 12 Oct 2012 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) का ट्रैक इस माह के अंत में जहां जूलियन अलोंसो और सेबिस्टियन वेटल की कड़ी प्रतिद्वंद्विता का गवाह बनने जा रहा है। वहीं, ट्रैक के बाहर रफ्तार के रोमांच को महसूस करने के लिए भी कम गहमागहमी नहीं रहेगी।
तीन सौ या उससे अधिक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार का सुखद अहसास लेने के लिए लंदन ओलंपिक के भारतीय सितारे बीआईसी पर जुटने जा रहे हैं। आयोजकों की ओर से इस बार पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, बॉक्सर मैरीकॉम, शूटर विजय कुमार, गगन नारंग और शटलर साइना नेहवाल को आमंत्रित किया गया है।
हालांकि पिछली बार के उद्घाटन आयोजन में फिल्म स्टारों और क्रिकेटरों की ही धूम रही थी। लेकिन आयोजकों ने इस बार ओलंपिक स्पोर्ट्स के सितारों को बुलाकर अपनी पिछली गलती सुधारने का संकेत दिया है। जेपी एसोसिएट्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कारपोरेट कम्यूनिकेशन असकरी जैदी की मानें तो इन सभी को निमंत्रण भेजा जा चुका है। यही नहीं पिछली बार की तरह इस बार के आयोजन में भी सितारों का मेला लगने वाला है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, युवराज सिंह को बुलाए जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। लेकिन इस कड़ी में आयोजकों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को एफ-1 के रोमांच का गवाह बनने को निमंत्रण दिया गया है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारे भी बीआईसी पर जुटने जा रहे हैं।
असकरी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, खब्बू बल्लेबाज जीन पॉल ड्यूमिनी, श्रीलंकाई स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा भी अपने चहेते एफ-1 ड्राइवरों के समर्थन में जुटने जा रहे हैं। रही बात फिल्म स्टारों की तो शाहरुख खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन भी यहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के साथ यहां आने के संकेत भी दे डाले हैं।