फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winner of St. Conrad in football league in Under-12

अंडर-12 में फुटबॉल लीग में सेंट कॉनरेड्स बना विजेता

Tue, 02 Oct 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Winner of St. Conrad in football league in Under-12
फुटबाल मैच। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में स्टूडेंट फुटबॉल लीग आगरा की ओर से आयोजित की गई सेकेंड फुटबॉल लीग-2018 के तीसरे दिन कई शानदार मुकाबलों के साथ लीग का समापन हुआ। लीग के अंतिम दिन तीन सेमी फाइनल और तीन फाइनल मैच खेले गए। 

विज्ञापन


अंडर-12 का फाइनल मैच सेंट कॉनरेड्स इंटर स्कूल और दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट कॉनरेड्स ने दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सेंट कॉनरेड्स की ओर से वेदांत गुप्ता और आदित्य यादव ने एक-एक गोल किया। 
विज्ञापन


अंडर-16 का फाइनल मैच सेंट पॉल्स और सेंट कॉनरेड्स के मध्य खेला गया। इस मैच में सेंट पॉल्स ने सेंट कॉनरेड्स को 1-0 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। सेंट पॉल्स की ओर से प्रतीक ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल दागा। फाइनल मैच से पहले दूसरे सेमी फाइनल में सेंट पॉल्स ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम को 1-0 से हराया। सेंट पॉल्स की ओर से प्रतीक ने गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 फाइनल सेकरेड हार्ट स्कूल और टीवाईसी के मध्य खेला गया। इस मैच में टीवाईसी ने सेकरेड हार्ट स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर फाइनल जीत लिया। टीवाईसी की ओर से प्रतीक ने दो गोल दागे। इससे पहले खेले गए इस वर्ग के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में सेकरेड हार्ट ने एयर फोर्स स्कूल को 1-0 से हराया।

Winner of St. Conrad in football league in Under-12
फुटबाल मैच। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे सेमी फाइनल में टीवाईसी ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता के रेफरी देवेंद्र कुमार, सोनू वर्मा, सनी ठाकुर, संजीव, ऋतिक वाजपेयी रहे। मैच के दौरान अनंत कौशिक, यमन डारमेलिया, दिव्यांश मिश्रा, दिव्यांशु गर्ग, नितिन कुमार, विकास सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि डीडी सिंघल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव तिवारी, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, सीवी जेडली और स्टूडेंट फुटबॉल लीग के प्रदेश अध्यक्ष मेघ सिंह यादव उपस्थित रहे। 

स्कूलों से संपर्क करेंगे लीग के सदस्य

स्टूडेंट फुटबॉल लीग के दौरान स्टूडेंट फुटबॉल लीग के प्रदेश अध्यक्ष मेघ सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही शहर के 100 स्कूलों से संपर्क कर फुटबॉल को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। उनका कहना था कि पिछले कुछ समय से जिस तरह से युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ रहा है, उससे निश्चित रूप से यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हरेक स्कूल में फुटबॉल को भी उतना ही महत्व दिया जाए, जितना कि स्कूल अन्य खेलों को दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। स्कूलों में अंडर-8, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 सभी वर्गों की अलग-अलग टीम तैयार कराने की कवायद शुरू की जाएगी। अगले साल स्टूडेंट फुटबॉल चैंपियनशिप का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed