{"_id":"605711f58ebc3e591e5b6ee4","slug":"ishwar-rohal-of-himachal-became-a-jury-in-the-international-shooting-sports-federation-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में ज्यूरी बने हिमाचल के ईश्वर रोहाल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में ज्यूरी बने हिमाचल के ईश्वर रोहाल
Sun, 21 Mar 2021 02:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी बने हिमाचल के ईश्वर रोहाल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल ईश्वर रोहाल इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में ज्यूरी बनाए गए हैं। नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च तक चल रही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में एसोसिएशन के तीन अन्य पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी हैं।
विज्ञापन
इनमें स्टेट राइफल्स एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी सदस्य वीरेंद्र बांश्टू को रेंज ऑफिसर 10 मीटर राइफल स्पर्धा की, संघ के सह सचिव मनीष गिरी को फाइनल में रेंज ऑफिसर, जबकि जिला सिरमौर के राजेश परमार को आयोजन में मेडल वितरण स्थल पर सेरेमनी ऑफिसर की जिम्मेदारी दी है। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह प्रदेश संघ के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन