फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh volleyball team in national tournament

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी प्रदेश की वॉलीबाल टीम

Fri, 12 Apr 2019 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh volleyball team in national tournament

महाराष्ट्र के शिरडी में होने वाली राष्ट्रीय मिनी (अंडर-14) वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता 21 से 26 अप्रैल तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन करने के लिए हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन ने बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में शुक्रवार को ट्रायल का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसमें एसोसिएशन के महासचिव जगीर सिंह रंधावा, सहसचिव मदन राणा सहित अन्य कोच उपस्थित रहे। ट्रायल में प्रदेशभर से 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शिमला, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी सहित अन्य जिलों से खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के लिए चयनित 12 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण शिविर 18 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


इसमें वॉलीबाल कोच खिलाड़ियों को टिप्स देंगे। प्रदेश की टीम 19 अप्रैल को रवाना होगी। इस टीम में सुमित शर्मा, अनिरुद्ध, कुनाल, सुर्यांश, नवीन राणा, भिनेश्वर, आयुष खांची, कार्तिक, आयुष, अर्पण राणा, शाश्वत और अंतरिक्ष शामिल हैं। ट्रायल के दौरान वॉलीबाल कोच कश्मीर सिंह, अंकुर शर्मा, विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह पटियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed