फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ds college and haryana will play final of all india invitation women hockey competition

डीएस कॉलेज और हरियाणा के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Wed, 24 Oct 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
ds college and haryana will play final of all india invitation women hockey competition
डीएस कॉलेज

मेजबान डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम ने गोरखपुर को 3-0 व हरियाणा ने साई भोपाल को 2-1 से हराकर अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल का टिकट कटा लिया। 

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को फाइनल व तीसरे स्थान के लिए गोरखपुर व भोपाल की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
 मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में डीएस कॉलेज की अंग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने पहले हाफ के 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को साधना सेंगर ने गोल में बदलकर टीम की बढ़त 1-0 से कर दी। 
विज्ञापन


गोरखपुर के खिलाड़ियों ने भी कई शानदार मूव बनाए, लेकिन उसे गोल बदलने में नाकाम रहीं। रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने उनके हर मंसूबे पर पानी फेर दिया। 34वें मिनट में डीएस की सेंटर फारवर्ड उपासना सिंह ने गोल करके टीम की बढ़त 2-0 से कर दी। दूसरे हाफ में भी डीएस के खिलाड़ियों ने मैच पर पकड़ बनाए रखा। 38वें मिनट में राखी प्रजापति ने अपना पहला व टीम का तीसरा गोल दागकर अजेय बढ़त 3-0 से दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बढ़त मैच रेफरी की सीटी बजने के साथ तक कायम रही। गोरखपुर की टीम मैच में बिखरी सी नजर आई। मैच रेफरी शिवानी शर्मा व अमीषा यादव रहीं।
दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा व साई भोपाल के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही हरियाणा के खिलाड़ी भोपाल के रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश में लग गईं। 20वें मिनट में लेफ्ट आउट से मिले शानदार पास को सेंटर फारवर्ड शर्मिला ने गेंद को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 


गेंद पर ज्यादातर हरियाणा खिलाड़ियों का कब्जा रहा। कई पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किए। पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में वही पुरानी कमजोरी यहां भी नजर आई। दूसरे हाफ के 59वें मिनट में हरियाणा की कोमल रोहिला ने मैदानी गोल कर दिया। टीम 2-0 से आगे हो गई। 65वें मिनट में भोपाल की साक्षी ने गोल करके गोल का अंतर कम कर दिया। निर्धारित समय खत्म होने तक हरियाणा 2-1 से मैच जीत लिया। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह, मोहम्मद अली, डॉ. सुनीता गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, नसरीन बानो आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed