फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepanshu-Ujjwal won gold medals and KK school children win trophy in karate championship

दीपांशु, उज्ज्वल ने अपने नाम किए स्वर्ण पदक, स्कूली बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में जीती ट्रॉफी

Tue, 02 Oct 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 02 Oct 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Deepanshu-Ujjwal won gold medals and KK school children win trophy in karate championship
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में खेली गई विद्या भारती की 31वीं स्टेट चैंपियनशिप में मेरठ के सुरेश देवी लेमचन्द्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दीपांशु कसाना और बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की उज्ज्वल कसाना ने स्वर्णिम सफलता अर्जित की। विद्यालय की ओर से दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दीपांशु कसाना ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उज्ज्वल कसाना ने डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका। 
विज्ञापन

कराटे चैंपियनशिप में जीती ट्रॉफी

Deepanshu-Ujjwal won gold medals and KK school children win trophy in karate championship
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सरधना में केके पब्लिक स्कूल को होनहार बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में ट्राफी जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गत तीस सितंबर को दिल्ली रोड शारदा पैलेस में यूपी ट्रेडिशनल शोरोकाई कराटे-डू चैंपियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था। जिसमें केके पब्ल्कि स्कूल की टीम ने भी प्रतिभाग किया गया था। होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

विद्यालय के ही हर्ष मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल अपने नाम किया। जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सोमवार को विद्यालय में टीम को सम्मानित किया गया। टीम में रचित प्रताप, आयुष, यश, आर्यन, अभय, आर्यन कार्तिक, कृष्णा, रुपेंद्र आदि शामिल रहे। प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य जीपी सिन्हा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed