{"_id":"5c1a5382bdec22571e0f8700","slug":"bilaspur-kabbadi-champion-and-shimla-become-volleyball-champion-forest-sports-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में शिमला और कबड्डी में बिलासपुर चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वॉलीबाल में शिमला और कबड्डी में बिलासपुर चैंपियन
Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर में वन विभाग की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। कबड्डी में बिलासपुर वन सर्कल विजेता रहा, दूसरे स्थान पर मंडी वन सर्कल रहा। बास्केटबाल में कुल्लू ने बाजी मारी।
विज्ञापन
बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल का फाइनल शिमला वन सर्कल ने जीता, जबकि मेजबान कुल्लू दूसरे स्थान पर रहा। फुटबाल में नाहन पहले व हमीरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लोकनृत्य में रामपुर पहले, कुल्लू दूसरे तथा चंबा सर्कल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
लोकगीत में चंबा के विनोद कुमार, बसंत कुमार कुल्लू तथा अरुण कुमार रामपुर, मार्चपास्ट में कुल्लू तथा रामपुर, क्विज स्पर्धा में हमीरपुर के राहुल और संजीव, सोलन दूसरे तथा राकेश वाइल्ड लाइफ विंग के क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अरण्यपाल कुल्लू अनिल शर्मा तथा डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि कैरम एकल में कुल्लू के नंद लाल ने बाजी मारी। हरदेव नेगी रामपुर दूसरे स्थान पर रहे। डबल में मंडी प्रथम तथा वाइल्ड लाइफ विंग द्वितीय रहा। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद में सूबे के 13 सर्कल के करीब 700 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।