फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basketball fever starts with Dhhamal, 189 teams from 300 schools will participate

धमाल के साथ बास्केटबॉल का रोमांच शुरू, 300 स्कूलों की 189 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Tue, 02 Oct 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 02 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Basketball fever starts with Dhhamal, 189 teams from 300 schools will participate
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) में सोमवार को नार्थ जोन बास्केटबाल क्लस्टर-2018 (अंडर-17/19) का रंगारंग आगाज हुआ। शुभारंभ सीबीएसई देहरादून रीजन के रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह, प्रधानाचार्या मधु सिरोही, सपना आहूजा, बेला चड्ढा, सोनू साहनी और संजीव अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन की अध्यक्षा सीमा शर्मा और मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

Basketball fever starts with Dhhamal, 189 teams from 300 schools will participate
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रणबीर सिंह, मेरठ पब्लिक स्कूल के संस्थापक ताराचंद शास्त्री व प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री को बालवृक्ष भेंट कर की। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर मेरठ पब्लिक स्कूल का नाम रोशन करने वाली छात्रा अनन्या सिंह को मुख्य अतिथि ने 81 हजार रुपये का गिफ्ट चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत का संदेश देते हुए उन्हें इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स से दूर रहने व पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीबीएसई देहरादून क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 189 स्कूलों की 300 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ की 31 टीमों के अलावा देहरादून की 45, गाजियाबाद की 40, गौतमबुद्धनगर की 40, मुरादाबाद की सात, बिजनौर की पांच, सहारनपुर की आठ, रामपुर की एक, मुजफ्फरनगर की एक, बुलंदशहर की 10 और बागपत की एक टीम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीएस और अध्ययन क बीच हुआ मैच

बास्केटबाल क्लस्टर का उद्घाटन मुकाबला मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) और दा अध्ययन स्कूल के बीच खेला गया। इसके पश्चात मुकाबले शुरू हुए। पहला मुकाबला खेतान पब्लिक स्कूल (नोएडा) और स्टेप बाई स्टेप के बीच हुआ। यह मुकाबला स्टेप बाई स्टेप ने 31-01 से अपने नाम किया।

दूसरे मुकाबले में भारतीयम स्कूल ने माउंट लिटरा जी स्कूल को 17-12 के अंतर से हराया। तीसरा मैच प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ने एस्टर पब्लिक स्कूल को 29-12 से हराकर अपने नाम किया। कोठारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और विद्या ज्ञान स्कूल ने भी अपने-अपने  मैच जीते। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed