फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Athletics Competition: Shivali of Hamirpur and Abhishek of Una first in 10,000 meters race

एथलेटिक्स प्रतियोगिता: 10 हजार मीटर दौड़ में हमीरपुर की शिवाली और ऊना के अभिषेक प्रथम

Sat, 14 May 2022 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 08:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स संघ की शनिवार को हमीरपुर के अणु सिंथेटिक मैदान में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Athletics Competition: Shivali of Hamirpur and Abhishek of Una first in 10,000 meters race
एथलेटिक्स प्रतियोगिता हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स संघ की शनिवार को हमीरपुर के अणु सिंथेटिक मैदान में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 14 से अंडर 20 महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। अंडर 14 पुरुष वर्ग की लंबी कूद में सोलन के पुनीत चौधरी प्रथम, अंडर 16 वर्ग में हमीरपुर के आयुष शर्मा प्रथम, अंडर 18 वर्ग में मंडी के करण प्रथम, अंडर 20 वर्ग में बिलासपुर के अमन प्रथम रहे। लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में सिरमौर की नेहा, अंडर 16 वर्ग में हमीरपुर की वंशिका ठाकुर प्रथम रहीं।

विज्ञापन


 शॉटपुट अंडर 20 महिला वर्ग में हमीरपुर की मुस्कान प्रथम, महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल दौड़ में कांगड़ा की सुनीता प्रथम, 1500 मीटर अंडर 18 वर्ग महिलाओं की दौड़ में हमीरपुर की राशि प्रथम, 1500 मीटर अंडर 20 वर्ग में मंडी की आस्था प्रथम, 1500 मीटर अंडर 20 परुष वर्ग में हमीरपुर के चमन लाल, अंडर 18 वर्ग में मंडी का राहुल प्रथम, लड़कियों की अंडर 16 सौ मीटर दौड़ में कांगड़ा की स्मृति प्रथम, अंडर 14 लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में मंडी की अक्षिता प्रथम, दस हजार मीटर अंडर 20 लड़कियों की दौड़ में हमीरपुर की शिवाली प्रथम, लड़कों की दस हजार मीटर अंडर 20 दौड़ में ऊना के अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। शॉटपुट अंडर 14 पुरुष वर्ग में सोलन के प्रीत चौधरी, अंडर 16 में सोलन के सत्यम प्रथम, अंडर 16 महिलाओं के शॉटपुट में सिरमौर की साक्षी प्रथम और अंडर 14 लड़कियों की शॉटपुट स्पर्धा में मितलेशा ऊना प्रथम रहीं। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed