फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lionel Messi dominated Inter Miami victory scored two goals in the second consecutive match Orlando city lost

Lionel Messi: इंटर मियामी की जीत में छाए लियोनल मेसी, लगातार दूसरे मैच में दागे दो गोल; ओरलैंडो सिटी हारी

Thu, 03 Aug 2023 10:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Aug 2023 10:00 PM IST
सार

मेसी ने मैच में पहला और तीसरा गोल किया। इससे पहले उन्होंने अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल किए थे। उनके तीन मैचों में पांच गोल हो गए हैं और उन्होंने इन तीनों ही मैचों में गोल किए हैं।

विज्ञापन
Lionel Messi dominated Inter Miami victory scored two goals in the second consecutive match Orlando city lost
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का अमेरिकी धरती पर उतरते ही शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। उन्होंने इंटर मियामी के लिए लगातार दूसरे मैच में दो गोल करने की उपलब्धि हासिल की। इंटर मियामी ने बुधवार की रात खेले गए तूफान से बाधित मुकाबले में ओरलैंडो सिटी को 3-1 से पराजित किया। मेसी ने पहला और तीसरा गोल किया। इससे पहले उन्होंने अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल किए थे। उनके तीन मैचों में पांच गोल हो गए हैं और उन्होंने इन तीनों ही मैचों में गोल किए हैं।
विज्ञापन


सातवें मिनट में ही किया पहला गोल
राउंड ऑफ 32 के इस मुकाबले में मेसी ने सातवें मिनट में ही राबर्ट टेलर के पास को अपनी छाती पर रोककर खूबसूरत ड्रिब्लिंग करते हुए छह गज के बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल में भेज दिया। हालांकि आरलैंडो ने 11वें मिनट में मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मेसी ने इसके बाद 72वें मिनट में एक और गोल कर मियामी को जीत दिला दी। उन्हें जोसेफ मार्टिनेज से सेंटर पास मिला जिस पर उन्होंने खूबसूरत राइट फुटर जड़ते हुए गोल कर दिया। इस गोल के बाद मियामी की बढ़त 3-1 हो गई।
विज्ञापन


अमेरिका में पहला पीला कार्ड भी देखने को मिला
दूसरे हाफ के शुरुआती मिनट में मियामी की टीम की उस वक्त सांसें थम गईं जब ओरलैंडो को मारिसियो परेरा की मेसी से टक्कर हो गई। मेसी मैदान पर गिर पड़े, लेकिन दो मिनट बाद वह वापस खड़े हो गए। हालांकि इससे पहले मेसी को 21वें मिनट में फाउल करने पर पीला कार्ड भी दिखाया गया। यह मियामी के लिए उनका पहला पीला कार्ड था। इस मुकाबले में मेसी के बार्सिलोना में साथी रहे जोर्डी एल्बा ने मियामी के लिए अपना पहला मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते दो बार अभ्यास के लिए उतरे मेसी
मुकाबला रात आठ बजे शुरू होना था, लेकिन तूफान के कारण यह निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। मेसी और उनके साथी डीआरवी पीएनके स्टेडियम पर 45 मिनट पहले ही अभ्यास के लिए मैदान पर उतर गए, लेकिन इसके बाद हुई बारिश से मैदान में पानी भर गया। मैदानकर्मियों ने पानी को निकाला और मेसी उनके साथी एक बार फिर अभ्यास के लिए आए। हालांकि मेसी पर खराब मौसम का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने आते ही गोल किया। मेसी ने मियामी के लिए क्रूज आजुल के खिलाफ अपना पहला गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed