फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lakshya Sen backhand shot against Jonathan Christie in paris olympics 2024 video goes viral

Lakshya Sen: लक्ष्य का ये बैकहैंड शॉट नहीं देखा तो क्या देखा! जोनाथन क्रिस्टी को किया चारों खाने चित, Video

Wed, 31 Jul 2024 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 31 Jul 2024 05:44 PM IST
सार

पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की। मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया।

विज्ञापन
Lakshya Sen backhand shot against Jonathan Christie in paris olympics 2024 video goes viral
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। भारतीय खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने इंडोनेशिया के विश्व नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी को हराया। इस मैच में लक्ष्य ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

Lakshya Sen backhand shot against Jonathan Christie in paris olympics 2024 video goes viral
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter
लक्ष्य का ये शॉट नहीं देखा तो क्या देखा!
सोशल मीडिया पर लक्ष्य सेन के बैकहेंड शॉट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, "यहीं पर जोनाथन क्रिस्टी ने गेम गंवा दिया। लक्ष्य सेन के शानदार बैकहैंड डिफेंस से वे आगे नहीं बढ़ पाए। यहां इंडोनेशियाई प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Lakshya Sen backhand shot against Jonathan Christie in paris olympics 2024 video goes viral
लक्ष्य सेन-जोनाथन क्रिस्टी - फोटो : twitter
लक्ष्य-जोनाथन के बीच हुई कड़ी टक्कर
लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था। हालांकि, तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

Lakshya Sen backhand shot against Jonathan Christie in paris olympics 2024 video goes viral
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter
करो या मरो मुकाबले में लक्ष्य की जीत
पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की। मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया। दोनों ही एथलीट्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला था। लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराकर उनका सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed