फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Para Games Haryana Pranav soorma wins gold medal improves Asian Para Games record

khelo India Para Games: हरियाणा के प्रणव ने जीता स्वर्ण पदक, एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड में किया सुधार

Wed, 13 Dec 2023 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Dec 2023 11:18 PM IST
सार

निशानेबाजी में राजस्थान के अनुभवी स्टार विजय सिंह कुंतल ने एचएस2 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 618.3 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेलंगाना के सत्य जनार्दन श्रीधर रायाला ने रजत और पंजाब के दलबीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Khelo India Para Games Haryana Pranav soorma wins gold medal improves Asian Para Games record
प्रणव सूरमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के प्रणव सूरमा ने बुधवार (13 दिसंबर) को नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा खेलों में एफ51 पुरुष क्लबथ्रो स्पर्धा में अपना एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने 33.54 मीटर की दूरी से पहला स्थान हासिल किया और हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों के दौरान 30.01 मीटर के प्रयास से बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धरमबीर के 31.09 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा। उत्तर प्रदेश के राम रतन सिंह ने 25.43 मीटर से रजत और तमिलनाडु के एलेक्जेंडर एम ने 25.28 मीटर से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


निशानेबाजी में राजस्थान के अनुभवी स्टार विजय सिंह कुंतल ने एचएस2 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 618.3 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेलंगाना के सत्य जनार्दन श्रीधर रायाला ने रजत और पंजाब के दलबीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में मोना ने जीता स्वर्ण
महिलाओं की एचएच 1 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में राजस्थान की मोना अग्रवाल ने 619.7 अंक के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की सिमरन शर्मा ने रजत और उत्तर प्रदेश की आकांशा ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के स्वरूप उनहालकर ने स्वर्ण, हरियाणा के दीपक सैनी ने रजत और हरियाणा के इशांक आहूजा ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा पावरलिफ्टिंग में सीमा रानी ने किया कमाल
पैरा पावरलिफ्टिंग 61 किग्रा एलीट वर्ग में पंजाब की सीमा रानी ने 88 किग्रा के वजन से स्वर्ण प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की जैनब खातून ने रजत और तमिलनाडु की एम नाथिया ने कांस्य पदक जीता। एलीट 59 किग्रा वर्ग में ओडिशा के गदाधर साहू ने 140 किग्रा के कुल वजन से स्वर्ण जीता। केरल के जोबी मैथ्यू और दिल्ली के गुल्फाम अहमद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed