फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kapil dev says no problem to kohli give flying kiss to his girlfriend.

कपिल बोले, कोहली के 'फ्लाइंग किस' में गलत ही क्या है?

Wed, 04 Feb 2015 01:29 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
kapil dev says no problem to kohli give flying kiss to his girlfriend.

यह तो आप जानते ही होंगे कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का प्यार कौन है? बॉलावुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उनके प्यार के चर्चे भारत की सीमाओं को पार करते हुए विदेशों तक है।

विज्ञापन


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान कोहली ने एक बार नहीं शतक ठोकने के बाद दो बार स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का को फलाइंग किस किया।
विज्ञापन


बेहद फिल्मी स्टाइल में कोहली ने अपने बल्ले को चूमते हुए फलाइंग किस अनुष्का की ओर भेजा। जवाब में अनुष्का भी मुस्कराई। ऑस्ट्रेलिया में उनके फ्लाइंग किस के चर्चे काफी जोर पकड़ी थी। ऑस्ट्रलियाई मीडिया ने तो अनुष्का को कोहली की पत्नी तक कह डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कोहली के फ्लाइंग किस को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी समर्थन किया है, क्योंकि कोहली की प्रेम कहानी भी कुछ-कुछ कपिल जैसी ही है।

कोहली की 'प्रेम कहानी' भी कपिल जैसी

kapil dev says no problem to kohli give flying kiss to his girlfriend.

टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली की कहानी भी कुछ-कुछ कपिल देव की प्रेम कहानी जैसी है। दोनों ने अपनी-अपनी प्रेमिका को प्यार का इजहार किया था।

दरअसल, 1979 के समय कपिल देव का क्रिकेटर के तौर पर काफी महत्वपूर्ण दौर चल रहा था। उस वक्त वह भी बुलंदियों पर थे। कपिल और रोमी भाटिया की मुलाकात दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर एक साल तक दोनों के बीच काफी मुलाकातें होती रही। एक साल बाद 1980 को कपिल देव ने रोमी को शादी का प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी कर ली।

ठीक इसी तरह कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ दोस्ती, दोनों के कॉमन फ्रेंड हरभजन सिंह के जरिए हुई थी। अनुष्का फेसबुक पर हरभजन की फ्रेंड थी। करीब एक साल बाद ही कोहली ने भी अनुष्का को प्रपोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed