{"_id":"67c1f7d5b5b9d43ff10bef95","slug":"jannik-sinner-name-removed-from-laureus-award-nomination-facing-ban-in-doping-case-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jannik Sinner: यानिक सिनर का नाम लॉरियस अवॉर्ड के नामांकन से हटाया गया, डोपिंग मामले में झेल रहे प्रतिबंध","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Jannik Sinner: यानिक सिनर का नाम लॉरियस अवॉर्ड के नामांकन से हटाया गया, डोपिंग मामले में झेल रहे प्रतिबंध
Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
सार
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सीन फिट्जपैट्रिक ने कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी और सिनर के बीच हुए समझौते के बाद इस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगने के कारण यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
यानिक सिनर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर का नाम लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के नामांकन से हटा दिया गया है क्योंकि इटली के इस खिलाड़ी पर डोपिंग जांच में नाकाम रहने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगा है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सीन फिट्जपैट्रिक ने कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी और सिनर के बीच हुए समझौते के बाद इस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगने के कारण यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
चर्चा के बाद लिया गया फैसला
फिट्जपैट्रिक ने कहा, ‘लॉरियस अकादमी ने इस विषय पर चर्चा की और इसके बाद इस साल के लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए यानिक सिनर का नामांकन वापस लेने का फैसला किया गया।’

जोकोविच ने जीत चुके अवॉर्ड
पिछले साल नोवाक जोकोविच ने 2023 के लिए लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था और स्पेनिश फुटबाल स्टार ऐटाना बोनमाटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस साल के पुरस्कारों के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ियों की घोषणा सोमवार को मैड्रिड में की जाएगी।