Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ISSF Shooting World Cup: Meghna won the first medal in the World Cup, India finished fifth

ISSF Shooting World Cup: मेघना ने विश्व कप में पहला पदक दिलाया, भारत पांचवें स्थान पर रहा

Sun, 14 Sep 2025 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निंगबो (चीन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निंगबो (चीन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

मेघना ने फाइनल में 230.0 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन की उभरती हुई स्टार पेंग शिनलू का दबदबा रहा, जिन्होंने 255.3 के स्कोर के साथ हमवतन वांग ज़िफ़ेई के 254.8 के स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
ISSF Shooting World Cup: Meghna won the first medal in the World Cup, India finished fifth
निशानेबाजी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

मेघना सज्जनार ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक के साथ विश्व कप में अपना पहला पदक जीता, जिससे भारत ने सत्र के अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में पांचवें स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया।
विज्ञापन


मेघना ने फाइनल में 230.0 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन की उभरती हुई स्टार पेंग शिनलू का दबदबा रहा, जिन्होंने 255.3 के स्कोर के साथ हमवतन वांग जिफेई के 254.8 के स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


शनिवार को ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। चीन तीन स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर, जबकि नॉर्वे दो स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह मेघना ने दूसरी क्वालीफिकेशन रैली में 632.7 का स्कोर बनाकर सातवां, जबकि पेंग ने 637.4 का शानदार स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। चीनी खिलाड़ी ने 24 शॉट के फाइनल की शुरुआत 10.9 के परफेक्ट स्कोर के साथ की, जबकि मेघना पांच एकल शॉट की पहली सीरीज के बाद आठ महिलाओं की श्रेणी में सबसे निचले स्थान पर थीं।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरी सीरीज में 52.3 अंक बनाकर अच्छी वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण अंकुश जाधव ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन राउंड में 590 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में हालांकि, पहले नीलिंग पोजीशन और फिर दूसरे प्रोन पोजीशन में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही, जिसके कारण वे 40 शॉट के बाद 406.7 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे। भारत के अन्य खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले ने 587 अंक बनाकर कुल 21वां और पदक दावेदारों में 19वां स्थान हासिल किया।


बाबू सिंह पंवार 583 अंक के साथ उनसे पीछे रहे। महिलाओं की एयर राइफल में ओलंपियन रमिता जिंदल 629.8 अंक के साथ कुल 22वें और पदक के दावेदारों में 16वें स्थान पर रहीं, जबकि कशिका प्रधान ने 626.6 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed