{"_id":"6797836e7494f52e13034bc5","slug":"ioa-helpline-indian-olympic-association-empowered-to-protect-players-in-national-games-started-helpline-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IOA Helpline: राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भारतीय ओलंपिक संघ सशक्त, शुरू की हेल्पलाइन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IOA Helpline: राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भारतीय ओलंपिक संघ सशक्त, शुरू की हेल्पलाइन
Mon, 27 Jan 2025 06:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:30 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न स्थान पर किया जाएगा। इनका समापन 14 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
- फोटो : IOA
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अन्य प्रकार की पारस्परिक हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय आयोजन समिति के साथ मिलकर सोमवार को एक हेल्पलाइन शुरूआत की।
विज्ञापन
14 फरवरी को होगा समापन
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न स्थान पर किया जाएगा। इनका समापन 14 फरवरी को होगा। आईओए ने विज्ञप्ति में कहा- भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल 2025 के दौरान प्रतिकूल घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए एक टेलीफोन हेल्पलाइन शुरू की है।

पीटी उषा का बयान
वहीं, आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा- यह हेल्पलाइन खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के लिए दिन-रात उपलब्ध रहेगी। यह खेलों में उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अन्य प्रकार की पारस्परिक हिंसा को रोकने के लिए हमारी पहल का हिस्सा है। हमने एक सुरक्षा समिति भी बनाई है जो किसी भी तरह की शिकायत पर गौर करेगी।