{"_id":"6487f4490e03c6cd4b0349b5","slug":"intercontinental-cup-mongolia-held-lebanon-to-a-draw-got-first-point-after-losing-to-india-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Intercontinental Cup: मंगोलिया ने लेबनान को बराबरी पर रोका, भारत से हारने के बाद पहला अंक हासिल किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Intercontinental Cup: मंगोलिया ने लेबनान को बराबरी पर रोका, भारत से हारने के बाद पहला अंक हासिल किया
Tue, 13 Jun 2023 10:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:14 AM IST
सार
मंगोलिया के रक्षक खिलाड़ी बतबतार एमगालनबत ने अच्छी भूमिका निभाई और लेबनान के हमलों को लगातार टाला। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
इंटरकॉन्टिनेंटल कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निचली रैंकिंग की मंगोलियाई फुटबाल टीम ने सोमवार को यहां कान्टिनेंटल कप में खिताब की दावेदार लेबनान की टीम को गोलरहित बराबरी पर रोककर पहला अंक हासिल किया। मंगोलिया ने भारत के खिलाफ अपन पहला मैच गंवा दिया था। अब ड्रॉ मैच से मिले एक अंक के साथ उसने अंकतालिका में अपना खाता खोला है।
चार देशों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में लेबनान के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। पहले मैच में लेबनान ने वनाअतु को 3-1 से हराया था। मंगोलिया के रक्षक खिलाड़ी बतबतार एमगालनबत ने अच्छी भूमिका निभाई और लेबनान के हमलों को लगातार टाला। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
लेबनान के करीम के पास 15वें मिनट में मौका था लेकिन उनका निशाना सही नहीं रहा। लेबनान के लगातार हमलों के कारण मंगोलियाई गोलकीपर एनखतईवन को लगातार सक्रिय रहना पड़ा।