फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indonesia Open Satwik-Chirag reached Super 1000 tournament final for the first time hs Prannoy got defeated

Indonesia Open: सात्विक-चिराग पहली बार सुपर-1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे, प्रणय को मिली हार

Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
सार

सात्विक-चिराग बीते वर्ष सुपर-750 फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी। अब दोनों के पास सुपर-1000 टूर्नामेंट खिताब जीतने का मौका है। इसके साथ ही विश्व नंबर 12 मिन और सियोंग पर दोनों की जीत का हार का रिकॉर्ड 3-2 हो गया है।

विज्ञापन
Indonesia Open Satwik-Chirag reached Super 1000 tournament final for the first time hs Prannoy got defeated
सात्विक-चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व नंबर छह जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहली बार सुपर-1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी मिन ह्यूक कांग और सियोंग जेई सियो की जोड़ी को 17-21, 21-19, 21-18 से पराजित किया। यह मुकाबला तीन गेमों में एक घंटे सात मिनट तक चला। वहीं एचएस प्रणय को 15-21, 15-21 से सर्वोच्च वरीय विक्टर एक्सेलसेन के हाथों में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोरियाई जोड़ी पर जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 हुआ
सात्विक-चिराग बीते वर्ष सुपर-750 फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी। अब दोनों के पास सुपर-1000 टूर्नामेंट खिताब जीतने का मौका है। इसके साथ ही विश्व नंबर 12 मिन और सियोंग पर दोनों की जीत का हार का रिकॉर्ड 3-2 हो गया है। सात्विक-चिराग का फाइनल में सामना इंडोनेशिया के प्रमुदया कुसुमावर्दना-येरमिया एरिक याकूब रामबितान और दूसरी वरीय मलयेशियाई जोड़ी एरोन चिया-वूई यिग सोह की जोड़ी के विजेता से होगा।
विज्ञापन


तीनों गेमों में हुआ जबरदस्त संघर्ष
पहले गेम में सात्विक-चिराग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 3-6 पिछडऩे के बाद भारतीय जोड़ी 15-19 से पीछे हो गई और गेम 17-21 से हार गई, लेकिन दूसरे गेम में शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी ने वर्चस्व बनाकर रखा और गेम के मध्यांतर तक 11-4 की बढ़त बना ली। अंत में स्कोर 18-15 हो गया, लेकिन सात्विक-चिराग ने इसके बाद गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया। तीसरे गेम में दोनों 5-5 से बराबर थे। इसके बाद सात्विक-चिराग ने 12-5 की बढ़त बना ली। कोरियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए 16-16 की बराबरी कर ली, लेकिन यहां से सात्विक-चिराग ने मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्टर के आगे नहीं टिके प्रणय
डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के सामने एचएस प्रणय कोई खास चुनौती नहीं पेश कर पाए। पहले गेम में प्रणय 6-4 से आगे थे, लेकिन इसके बाद विक्टर ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए स्कोर 6-9 कर दिया। दूसरे गेम की शुरुआत में ही प्रणय ने शटल छोडऩे के दो गलत फैसले लिए। वह 1-4 से पीछे थे। एक समय वह स्कोर 15-18 लेकर आए। यहां से विक्टर ने जबरदस्त कोर्ट कवरेज का नमूना पेश करते हुए 45 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed