फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian wrestler Neelam Sirohi settled for a silver medal at World Wrestling Championships result updates

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवान नीलम सिरोही-काजल ने जीता रजत पदक, फाइनल में मिली हार; चैंपियन का इंतजार बढ़ा

Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
सार

  • भारतीय महिला पहलवान नीलम सिरोही ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
  • नीलम को महिला 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्होंने रजत पदक जीता।
  • काजल ढोचक ने 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है और उनसे स्वर्ण की उम्मीद थी। लेकिन उन्हें भी हार के साथ रजक पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Indian wrestler Neelam Sirohi settled for a silver medal at World Wrestling Championships result updates
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : X

विस्तार

भारतीय पहलवान नीलम सिरोही और काजल ने रजत पदक जीते। नीलम को बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 50 किग्रा फाइनल में जापान की दिग्गज युई सुसाकी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही वह अंशु मलिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं। सुसाकी ने अपने शानदार अभियान के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया और पहले पीरियड के समाप्त होने से ठीक पहले 26 वर्षीय नीलम को चित करके अपना पांचवां विश्व खिताब जीता।
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे सफल पहलवानों में हैं सुसाकी
टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी कुश्ती की सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। हालांकि 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत की विनेश फोगाट के हाथों मिली हार उनके दबदबे वाले करियर के दौरान एक झटका रही थी। नीलम के इस प्रदर्शन को भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंशु मलिक ने 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल भी स्वर्ण से चूकीं 
नीलम ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही वह पहली बार एक ही विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के मुकाबलों में पहुंचने वाली दो भारतीय महिला पहलवानों में शामिल हो गईं। दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल ढोचक ने भी 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वह भी स्वर्ण से चूक गईं। काजल को तीन बार की यूरोपीय चैंपियन अनास्तासिया अल्पयेयेवा के खिलाफ करीबी मुकाबले में 6-8 से शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल भारत की पहली महिला सीनियर विश्व चैंपियन बनने से चूक गईं। वह सुशील कुमार के 2010 में खिताब जीतने के बाद विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी पहलवान बनने का मौका भी गंवा बैठीं। स्कोर के 4-4 से बराबर होने पर काजल क्राइटेरिया के आधार पर आगे थीं लेकिन मुकाबला समाप्त होने में महज 20 सेकेंड शेष रहते अल्पयेयेवा ने शानदार दांव लगाकर टेकडाउन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। हालांकि काजल और नीलम दोनों का प्रदर्शन यादगार रहा। भारत ने पहली बार महिला कुश्ती के इतिहास में विश्व चैंपियनशिप में एक ही दिन दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed