{"_id":"6d1e201473a0c67ba71bca79a3cf7e59","slug":"indian-women-s-archery-recurve-team-qualifies-for-rio-olympics-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजी टीम ने कटाया ओलंपिक टिकट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दीपिका की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजी टीम ने कटाया ओलंपिक टिकट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मंगलवार को 2016 रियो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर लिया। हालांकि भारतीय पुरुष टीम विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में बढ़त हासिल करने के बाद लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
कोपेनहेगन (डेनमार्क) में खेले जा रहे चैंपियनशिप में भारतीय महिला तीरंदाजों दीपिका कुमारी, लक्ष्मी रानी मांझी और रिमिल बुरुलि ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने सातवीं वरीयता की जर्मनी की बेहतर रैंकिंग की टीम के खिलाफ दबाव पर काबू पाकर एकाग्रता बनाए रखते हुए 5-3 से जीत हासिल कर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
उसके बाद कोलंबिया को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जापान को टाईब्रेकर में हराया। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला रूस से होगा।
जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में एक समय भारतीय महिला तिकड़ी 1-3 से पिछड़ रही थी। इस जीत से भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया जोकि अगले साल ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक में खेलने की पात्रता है।
विज्ञापन
कोच पूर्णिमा महतो के मार्ग-निर्देशन में खेल रही भारतीय टीम ने जबर्दस्त हौसला दिखाया। जर्मनी की टीम में करीना विंटर, एलेने रिचटर और लिसा उनरुह शामिल थी।
पुरुष टीम के पास व्यक्तिगत मुकाबलों में मौका
भारतीय पुरुष तीरंदाज राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चंपिया और जयंत तालुकदार इटली के खिलाफ टाईब्रेकर में हार गए। एक समय भारतीय टीम ने 4-2 की बढ़त बना रखी थी लेकिन दूसरी वरीयता की इटली की टीम के खिलाफ टाईब्रेकर में भारत को 26-29 से हार का सामना करना पड़ गया।
भारतीय पुरुष तीरंदाजों के पास बुधवार से शुरू हो रहे व्यक्तिगत मुकाबलों में ओलंपिक टिकट हासिल करने का मौका है।