{"_id":"687bbc4bca2983de7e031822","slug":"indian-shuttlers-overcame-a-challenge-from-us-advance-to-mixed-team-quarterfinals-in-world-university-games-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"WUG: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अमेरिका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
WUG: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अमेरिका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Sat, 19 Jul 2025 09:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:10 PM IST
सार
भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने अमेरिका को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसमें उनका मुकाबला मलेशिया से होगा जिससे वे देश के लिए पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मिश्रित टीम ने अमेरिका को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, वैष्णवी अदकर भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने अमेरिका को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसमें उनका मुकाबला मलेशिया से होगा जिससे वे देश के लिए पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।
सतीश करुणाकरण और वैष्णवी खाडेकर की मिश्रित युगल जोड़ी ने आर्थर ली और कैटेलिन न्गो को 13-15, 15-3, 15-12 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। सनीथ दयानंद ने रयान मा को 15-8, 10-15, 15-7 से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। उभरती हुई महिला एकल खिलाड़ी देविका सिहाग हालांकि एला लिन से 11-15, 20-21 से हार गईं जिससे स्कोर 2-1 हो गया। सनीथ दयानंद और सतीश करुणाकरण की पुरुष युगल जोड़ी ने आंद्रे चिम और सैमुअल वेल्स ली को 15-9, 15-9 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टेनिस में 20 वर्षीय वैष्णवी अदकर को फिनलैंड की वेनला एलिसा अहती को 6-2, 6-4 से हराकर प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश करने में ज़्यादा परेशानी नहीं हुई।