{"_id":"60975514-1b8b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"indian-shuttler-saina-nehwal-wins-denmark-open-super-series-premier-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल ने जीता डेनमार्क ओपन का खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नेहवाल ने जीता डेनमार्क ओपन का खिताब
कोपेनहेगन/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Oct 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की साइना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने छठवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की जूलियन शेंक को सीधे गेम में हराया। एकतरफा फाइनल में साइना ने शेंक पर सिर्फ 34 मिनट में 21-17, 21-8 से जीत दर्ज कर डाली।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना ने बेहतरीन शुरुआत की और 6-1 की बढ़त बना ली। लेकिन साइना की बेजा गलतियों से जूनियन वापसी करने में सफल रहीं। मिड गेम में साइना 11-10 से आगे थीं। बेहतरीन रैलियों के दम पर साइना 15-12 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। और जबरदस्त संघर्ष के बाद साइना पहला सेट 21-17 से जीतने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
दूसरे सेट में शेंक ने हथियार ही डाल दिए। करीब तीन महीने बाद कोर्ट पर करने वाली साइना भी हालांकि पुरानी लय में नहीं थी। उनका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ था। लेकिन साइना जर्मनी खिलाड़ी से हर मामले में इक्कीस ही रहीं। पहले सेट में संघर्ष करने के बाद शेंक दूसरे सेट में आपा खोती रहीं और इसका साइना ने भरपूर फायदा उठाया। शेंक के खिलाफ नौ मैचों में साइना की यह छठी जीत रही।
विज्ञापन
सुपर साइना
06 साइना ने कुल छठा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।
04 इस साल चौथे फाइनल में पहुंची साइना और सभी जीते।
इस साल के खिताब
- स्विस ओपन
- थाईलैंड ओपन
- इंडोनेशियन ओपन
- डेनमार्क ओपन
पुरुषों के डबल्स खिताब पर कोरिया का कब्जा
इससे पहले पुरुषों का डबल्स खिताब दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोल शिन और सेयोंग यू ने जीता। इन दोनों ने मलयेशिया के केट कू और हेआंग तेन को 19-21, 21-11, 21-19 से हराया। मिक्स्ड डबल्स का खिताब चीन के खाते में गया। चीनी जोड़ी चेन जू और चिनमान ने इंडोनेशिया के तोनतोवी अहमद और लिलियाना नासिर को संघर्ष भरे मुकाबले में हराया।