फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian shooter Aishwary Pratap Singh Tomar win gold medal in Asian Shooting Championship

Asian Shooting: भारतीय निशानेबाजों का एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी, ऐश्वर्य ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 24 Aug 2025 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 06:48 PM IST
सार

ऐश्वर्य ने फाइनल में 462.5 का स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया। रजत पदक चीन के वेनयू झाओ ने जीता जिन्होंने 462 अंक हासिल किए। वहीं, जापान के नाओया ओकाडा ने 445.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Indian shooter Aishwary Pratap Singh Tomar win gold medal in Asian Shooting Championship
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय निशानेबाजों का एशियाई चैंपियनशिप में शानदार अभियान जारी है और अब ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीत लिया है। ऐश्वर्य ने फाइनल में 462.5 का स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया। रजत पदक चीन के वेनयू झाओ ने जीता जिन्होंने 462 अंक हासिल किए। वहीं, जापान के नाओया ओकाडा ने 445.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन


तोमर ने इस स्पर्धा में अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतियोगिता के अधिकांश हिस्से में बढ़त बनाए रखी।  इस 24 साल के निशानेबाज ने नीलिंग पोजीशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन इसे प्रोन पोजीशन में दोहरा नहीं सके। उन्होंने हालांकि स्टैंडिंग दौर में अच्छा प्रदर्शन किया और 1.5 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रवेश करने के बाद विजेता बने।
विज्ञापन


क्वालिफिकेशन दौर में तीसरे स्थान पर थे ऐश्वर्य 
इस स्पर्धा में अन्य भारतीय निशानेबाजों में चैन सिंह चौथे स्थान पर रहे, जबकि अखिल श्योराण फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले तोमर, चैन सिंह और श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। तोमर क्वालिफिकेशन में कुल 584 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। तोमर का यह इसी स्पर्धा में दूसरा एशियाई खिताब था। उन्होंने 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था। जकार्ता में 2024 सत्र में हालांकि उन्हें श्योराण से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed