फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian mens team beat Ireland 3-1 in FIH Pro League Hockey know details

FIH Pro League: भारतीय पुरुष टीम ने एफआईएच प्रो लीग हॉकी में आयरलैंड को 3-1 से हराया

Fri, 21 Feb 2025 11:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 21 Feb 2025 11:57 PM IST
सार

शनिवार को भारतीय टीम इसी आयरलैंड की टीम से रिटर्न मैच खेलेगी। भारतीय टीम के अभी तक पांच मैचों में नौ अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
Indian mens team beat Ireland 3-1 in FIH Pro League Hockey know details
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड को एफआईएच प्रो लीग में 3-1 से हरा दिया। आयरलैंड के जेरेमी डंकन ने आठवें मिनट में मैदानी गोल कर दिया था लेकिन हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार पलटवार किया। मनदीप सिंह ने 22वें मिनट में मैदानी गोल कर बराबरी दिला दी। उसके बाद जर्मेनप्रीत सिंह (45वां मिनट) और सुखजीत सिंह (58वां मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की। शनिवार को भारतीय टीम इसी आयरलैंड की टीम से रिटर्न मैच खेलेगी। भारतीय टीम के अभी तक पांच मैचों में नौ अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी से 0-4 से हारी
भारतीय महिला हॉकी टीम का शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे जर्मनी से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने शुरू से अंत तक मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। उसके लिए एमिली वोर्टमैन (तीसरे मिनट) और सोफिया श्वाबे (18वें, 47वें मिनट) ने तीन मैदानी गोल दागे। फिर जोहाने हैचेनबर्ग ने 59वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। जर्मनी ने मैच में 10 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जबकि भारत को केवल दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को फिर से जर्मनी से होगा। भारत चार मैच में छह अंक लेकर नौ टीम की तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि जर्मनी छह मैच में सात अंक लेकर उससे एक पायदान ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed