फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster Koneru Humpy ousts Afruza Khamdamova in FIDE Women’s World Chess Cup

FIDE Women’s World Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने खामदामोवा को दी मात, हरिका अंतिम-32 में पहुंचीं

Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
सार

हम्पी ने उज्बेकिस्तान की अफरुजा खामदामोवा के साथ ड्रॉ खेलकर दूसरे दौर में अपना मिनी मैच 1.5-0.5 से जीत लिया।

विज्ञापन
Indian Grandmaster Koneru Humpy ousts Afruza Khamdamova in FIDE Women’s World Chess Cup
कोनेरू हम्पी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला विश्व शतरंज कप में शानदार प्रदर्शन किया। हम्पी ने उज्बेकिस्तान की अफरुजा खामदामोवा के साथ ड्रॉ खेलकर दूसरे दौर में अपना मिनी मैच 1.5-0.5 से जीत लिया। वहीं, डी हरिका ने हमवतन पीवी नंदीधा को हराकर अंतिम-32 में प्रवेश कर लिया। भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली ने भी अगले दौर में जगह बना ली है। 
विज्ञापन


वैशाली ने कनाडा की ओउलेट मैली-जेड को हरा दिया, जबकि एक अन्य भारतीय दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया की केसरिया मगेलाद्जे को शिकस्त दी। के प्रियंका ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और पोलैंड की क्लाउडिया कुलोन के साथ लगातार दो बाजी ड्रॉ खेलकर टाईब्रेकर में पहुंच गईं। हालांकि वंतिका अग्रवाल के लिए दिन थोड़ा निराशाजनक रहा जिन्होंने पहले दौर के पहले गेम में यूक्रेन की पूर्व विश्व चैंपियन अन्ना उशेनिना को आसानी से हरा दिया था। लेकिन यूक्रेन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और शुक्रवार को होने वाले टाईब्रेकर में दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed