फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grand Prix: Indian Grand Prix One Athletics Meet from today, many sprinters including Hima Das will be involved

Indian Grand Prix: इंडियन ग्रां प्री वन एथलेटिक्स मीट आज से, हिमा दास सहित कई फर्राटा धावक होंगे शामिल

Sun, 13 Mar 2022 12:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 12:41 AM IST
सार

जैकब और निर्मल 400 मीटर में और बाकी 200 मीटर में नजर आएंगे। हिमा, एस धनलक्ष्मी और एटी दानेश्वरी महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी जबकि दंडी ज्योतिका 400 मीटर में उतरेंगी।

विज्ञापन
Indian Grand Prix: Indian Grand Prix One Athletics Meet from today, many sprinters including Hima Das will be involved
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमा दास समेत भारतीय फर्राटा धावक रविवार से यहां शुरू हो रही इंडियन ग्रां प्री वन एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे। पिछले साल अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में एशियाई रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की चार गुणा 400 मीटर के सदस्य अमोज जैकब,निर्मल टॉम और राजीव अरोकिया के अलावा अमलान बोरगोहेन और एन श्रीनिवास भी इस एकदिवसीय मीट में भाग लेंगे।
विज्ञापन


जैकब और निर्मल 400 मीटर में और बाकी 200 मीटर में नजर आएंगे। हिमा, एस धनलक्ष्मी और एटी दानेश्वरी महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी जबकि दंडी ज्योतिका 400 मीटर में उतरेंगी। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर बेलग्रेड में अगले सप्ताह विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले खुद को आजमाना चाहेंगे। उन्हें मोहम्मद अनीस याहया , युगांत शेखर सिंह, एल्डोस पॉल और प्रवीण चित्रावल से चुनौती मिलेगी। कविता यादव और सी गुमनारम महिलाओं के 5000 मीटर वर्ग में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed