{"_id":"687c958c979814009c08d4d6","slug":"indian-boxer-nishant-dev-extended-his-flawless-run-in-the-professional-circuit-win-against-laquan-evans-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nishant Dev: मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट में बरकरार रखी लय, अमेरिका के लाकुआन इवांस को दी मात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Nishant Dev: मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट में बरकरार रखी लय, अमेरिका के लाकुआन इवांस को दी मात
Sun, 20 Jul 2025 12:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 PM IST
सार
निशांत ने अमेरिका के फ्रिस्को में हुए सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीत दर्ज की जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन
निशांत देव
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर अपना दबदबा बरकरार रखा है और शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट के आधार पर हरा दिया है। 24 साल के निशांत ने अमेरिका के फ्रिस्को में हुए सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीत दर्ज की जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।
निशांत ने लगातार घूंसे बरसाए जिसके बाद रैफरी ने एक मिनट 58 सेकेंड के बाद मुकाबला रोक दिया। विश्व चैंपियनशिप 2023 में लाइट मिडिलवेट (71 किलो) में कांस्य पदक जीत चुके निशांत इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेर्डे से मामूली अंतर से हारने के बाद पेशेवर सर्किट में उतरे थे।