{"_id":"689f5a50b7268eab020190cbba6a401b","slug":"india-win-two-medals-in-drama-filled-3000m-steeplechase-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय घटनाक्रम के बाद एथलेटिक्स में मिले दो पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
नाटकीय घटनाक्रम के बाद एथलेटिक्स में मिले दो पदक
अमर उजाला/इंचियोन
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के पहले दिन भारत के हाथ दो पदक लगे। नाटकीय घटनाक्रम के बाद महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में ललित बाबर ने रजत जबकि सुधा सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
दरअसल, दौड़ पूरी होने के बाद ललिता ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता था, जबकि सुधा चौथे स्थान पर रहीं। बाद में स्वर्ण पदक जीतने वाली बहरीन की धाविका रुथ जेबेट को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। जिसके बाद ललिता के हाथ रजत पदक लगा, जबकि सुधा के हिस्से में कांस्य पदक आया।
विज्ञापन
जेबेट को अंतिम से दूसरे लैप में समय से पहले ट्रैक पर घुसने के कारण डिस्क्वालीफाई किया गया। भारत ने ही आपत्ति जताते हुए उन्हें डिस्क्वालीफाई करने की अपील की थी। जेबेट को उस समय डिस्क्वालीफाई करने की घोषणा की गई जब वह पदक हासिल करने पोडियम पर जाने वाली थीं।
विज्ञापन