फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Ireland Hockey Score Paris Olympics 2024 Harmanpreet Singh Mens Hockey IND vs IRE Olympic Games

IND vs IRE Hockey Highlights : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया, हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल

Tue, 30 Jul 2024 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

India vs Ireland Olympics Hockey: आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल बी के मुकाबले में आयरलैंड से हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और आयरलैंड को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। 

विज्ञापन
India vs Ireland Hockey Score Paris Olympics 2024 Harmanpreet Singh Mens Hockey IND vs IRE Olympic Games
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों के पूल बी मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया। भारत ने इस तरह पेरिस खेलों में अजेय अभियान जारी रखा है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। हरमनप्रीत ने सबसे पहले 11वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। फिर दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि रियो ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था। 
विज्ञापन


भारत ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए रखी है। अब अंतिम 15 मिनट का खेल शेष है। भारत की नजरें जहां इस बढ़त को बनाए रखने की होगी, जबकि आयरलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए हुई है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए। उन्होंने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि दूसरे क्वार्टर में मैदानी गोल के जरिए भारत की बढ़त दोगुना कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। 

पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। 

हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। 


भारत और आयरलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक में पूल बी का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं। 

भारतीय टीम फिलहाल पूल बी में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि आयरलैंड इस ग्रुप में सबसे नीचे चल रही है। 


भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना अब से थोड़ी देर में आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम समय में जीत दर्ज की थी और अर्जेंटीना के खिलाफ भी आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के दम पर बराबरी हासिल करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed