फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India trounces Pakistan in johor cup.

सीनियर के बाद अब जूनियर टीम ने भी पाकिस्तान को हराया

Thu, 16 Oct 2014 03:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Oct 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
India trounces Pakistan in johor cup.
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक बार फिर पीट दिया है। इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों के फाइनल में हॉकी टीम ने पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया था।
विज्ञापन


तेज तर्रार यंग स्ट्राइकर अरमान कुरैशी के 2 गोल की बदौलत भारत की जूनियर हॉकी टीम ने जोहोर बाहरु (मलेशिया) में खेले जा रहे चौथे सुल्तान जोहोर कप में पाकिस्तान को 6-0 से रौंद दिया। भारत ने इस मैच में आधा दर्जन गोल दागे।
विज्ञापन


अरमान का भारत के लिए पहला गोल तो उनकी हॉकी कलाकारी का कमाल था तो दूसरा गोल उन्होंने पेनाल्टी कार्नर पर लौटती गेंद को हॉकी लगाकर दागा। तमन दया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की ओर से कोई भी गोल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बाद जीत की राह पर लौटा भारत

India trounces Pakistan in johor cup.
पिछले मैच में ब्रिटेन के हाथों 0-2 से हारने वाली भारतीय टीम ने पाक के खिलाफ खेल के हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया। भारत की ओर से अरमान कुरैशी (49वें और 70वें मिनट) ने दो जबकि इमरान खान (21वें मिनट), परविंदर सिंह (34वें), हरमनप्रीत सिंह (53वें) और वरुण कुमार (67वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारत की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया था। वह अपना अगला मैच गुरुवार को मलेशिया से खेलेगा। अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

India trounces Pakistan in johor cup.
हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम में नई जान फूंकने के लिए खाका तैयार कर लिया है। ओलंपिक की तैयारी अच्छे ढंग से कर पाएं इसके लिए हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के साथ ज्यादा-ज्यादा मैच रखने का फैसला किया है।

इसके तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले 6 साल तक द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे। 2020 तक ये सीरीज 5 मैचों की होंगी। भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जा रही है, जहां उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने खुलासा किया है कि नीदरलैंड और जर्मनी से भी इस तरह की द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर बातचीत चल रही है। पाकिस्तान के साथ भी इस तरह की सीरीज खेलने को लेकर बातचीत जारी है।

पाकिस्तान के साथ सीरीज का खाका खिंच चुका है लेकिन राजनैतिक मंजूरी मिलने के बाद ही इसे अंजाम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल नवंबर में भारत खेलने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed