फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes

CWG 2022 Squad: भारतीय दल में हरियाणा का दबदबा, बिहार से कोई खिलाड़ी नहीं, जानें बाकी राज्यों का हाल

Fri, 29 Jul 2022 11:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल में 26 राज्यों और क्रेन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल किए हैं। सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। वहीं, 26 खिलाड़ियों के साथ पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। 
 

विज्ञापन
India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कुल 213 खिलाड़ी 15 खेलों में भाग लेंगे। पहले यह संख्या 215 थी, लेकिन नीरज चोपड़ा और ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद अब 213 खिलाड़ी ही इस इवेंट में शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार लगभग हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई न खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलने पहुंचा है। इस बार 26 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलों का हिस्सा बन रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण की सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। वहीं, बिहार जैसे राज्य से कोई खिलाड़ी नहीं है। यहां हम बता रहे हैं कि इस बार किस राज्य से कितने खिलाड़ी बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जलवा दिखाएंगे। 
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक की तरह इस बार भी हरियाणा के बाद पंजाब के 26, तमिलनाडु के 17 और दिल्ली के 14 खिलाड़ी कॉमनवेल्थ टीम का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन

हरिणाया के किन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा ने पिछले कुछ सालों में देश को कई बेहतरीन एथलीट दिए हैं, जिन्होंने बॉक्सिंग, ट्रैक और फील्ड, कुश्ती और साइकलिंग में कमाल किया है। भारत के मौजूदा दल में हरियाणा के 38 खिलाड़ी हैं और इनमें लड़के और लड़कियों की संख्या एक समान है। पहले लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कम होती थी। पिछले साल ओलंपिक में मेडल हासिल करने से चूकने वाली महिला हॉकी टीम की 18 सदस्यों में आठ हरियाणा से हैं। इसके अलावा यहां से कई मुक्केबाज और पहलवान भी हैं। इनमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, जैस्मिन लंबोरिया को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अंतिम समय में राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस लेने वाले नीरज चोपड़ा भी हरियाणा से ही हैं। 

Koo App

Come on Team India 🇮🇳 Go for GOLD 🥇 Best Wishes to #TeamIndia for TOP performance in #CommonwealthGames2022. The entire #India 🇮🇳 is cheering & wishing for your success & Golden glory! JAI HO! 🇮🇳 #Cheer4India #IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 #JitegaIndia #CWG2022

View attached media content

- Prakash Javadekar (@prakashjavadekar) 29 July 2022

किस राज्य में किस खेल की लोकप्रियता ज्यादा

India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes
किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू - फोटो : BWF
कॉमनवेल्थ खेलों में भारत कई अलग-अलग खेलों में पदक जीतता है और हर खेल अलग-अलग जगहों में लोकप्रिय है। जूडो, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे खेलों की लोकप्रियता उत्तर भारत में ज्यादा है। वहीं, बैडमिंट, स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों की लोकप्रियता दक्षिण राज्य जैसे तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में ज्यादा है। 

इस बार भारत के पहलवानों से मेडल की उम्मीद सबसे ज्यादा है। भारतीय दल में शामिल 12 पहलवानों में सभी या तो हरियाणा या दिल्ली से हैं। मुक्केबाजों में भी 12 में से छह हरियाणा से हैं। वहीं, पीवी सिंधु और श्रीकांत जैसे बैडमिंटन खिलाड़ी तेलंगाना से हैं। स्क्वॉश के सात और टेबल टेनिस के पांच खिलाड़ी तमिल नाडु से हैं। 

Koo App

Here come our champions! Har haath mein Tiranga 🇮🇳 Har dil mein Tiranga 🇮🇳 Indian contingent walks out with confidence at #Birmingham2022 #Birmingham #CWG2022 #CommonwealthGames2022 #IndianContingent 🇮🇳

View attached media content

- Hardeep Singh Puri (@hardeepspuri) 29 July 2022

विज्ञापन

असम से भी सात खिलाड़ी

India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
असम जनसंख्या के मामले में 15वें नंबर पर है, लेकिन बर्मिंघम में इस राज्य के सात खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें से अधिकतर मेडल जीतने के दावेदार हैं। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो में भी पदक जीता था और इस बार उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उनके अलावा पॉपी हजारिका, शिव थापा और हिमा दास भी देश के लिए पदक जीत सकते हैं। 

अंडमान के दो खिलाड़ी साइकलिंग में दिखाएंगे जलवा

India Squad for Commonwealth Games 2022, Check State Wise Full List of Indian Athletes
राष्ट्रमंडल खेल 2022: रोनाल्डो सिंह और डेविड बेकहम - फोटो : अमर उजाला
साइकलिंग में अंडमान और निकोबार के दो खिलाड़ी पदक के लिए दम लगाएंगे। हालांकि, इन दोनों के लिए पदक जीतना आसान नहीं होगा, लेकिन चार लाख के करीब आबादी वाले अंडमान से निकलकर भारत का प्रतिनिधित्व करना इनके लिए बड़ी बात है। ये दोनों अपने नाम की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। इसो एल्बन और डेविड  बेकहम इस बार भारत की साइकलिंग टीम का हिस्सा हैं। 

बिहार का कोई खिलाड़ी नहीं
भारतीय दल में इस बार बिहार का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। जहां, अंडमान जैसे छोटे केन्द्र शासित प्रदेशों से दो खिलाड़ी बर्मिंघम पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिहार का एक खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है, जबकि बिहार जनसंख्या के लिहाज से देश का तीसरा बड़ा राज्य है। इसके अलावा नगालैंड और सिक्किम जैसे राज्यों के खिलाड़ी इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल नहीं हैं, लेकिन ये राज्य जनसंख्या के लिहाज से काफी छोटे हैं और यहां मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed