फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's para javelin ace Sumit Antil clinching his third successive title at World Para Athletics Championship

World Para Championships: सुमित अंतिल ने पुरुष भाला फेंक में जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार शीर्ष पर रहे

Tue, 30 Sep 2025 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Sep 2025 10:12 PM IST
सार

दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित ने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर भाला फेंकते हुए अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। सुमित ने 2023 सत्र में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन
India's para javelin ace Sumit Antil clinching his third successive title at World Para Athletics Championship
सुमित अंतिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पैरा भाला फेंक के स्टार सुमित अंतिल ने मंगलवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 वर्ग के खिताब के साथ लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 2023 और 2024 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2021 में तोक्यो और 2024 में पेरिस पैरालंपिक में भी दो स्वर्ण पदक जीते। वह एशियाई पैरा खेलों के मौजूदा चैंपियन भी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुमित ने अपने रिकॉर्ड में किया सुधार    
दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित ने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर भाला फेंकते हुए अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। सुमित ने 2023 सत्र में बनाए गए 70.83 मीटर के अपने ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ा। वहीं, महज चार वर्ष की उम्र में ट्रक के नीचे आने से अपना पैर बुरी तरह जख्मी करा बैठे संदीप संजय सर्गर ने 62.82 मीटर भाला फेंकते हुए एफ-44 कैटेगरी में भाला फेंक का स्वर्ण जीता। उन्होंने अपने ही साथी और पूर्व विश्व चैंपियन संदीप चौधरी (62.67) को पीछे छोड़ा। यह संदीप सर्गर का किसी भी मुख्य पैरा खेल में पहला पदक है। 2019 के विश्व चैंपियन और 2024 में कांस्य जीतने वाले संदीप चौधरी का यह इस चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। वहीं, डिस्कस थ्रो की एफ-56 कैटेगरी में योगेश कथूनिया ने विश्व चैंपियनशिप में कुल चौथा और लगातार तीसरा रजत पदक जीता है। उन्होंने 42.49 मीटर डिस्कस फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मंगलवार को हुई बारिश विदेशी एथलीटों के लिए बड़ी खुशखबरी की तरह रही। सोमवार तक भीषण उमस भरी गर्मी ने चैंपियनशिप में विदेशी एथलीटों का बुरा हाल कर रखा था। सूत्र बताते हैं कि जब से चैंपियनशिप शुरू हुई है तब से 15 विदेशी एथलीटों को भीषण गर्मी का शिकार होकर स्थानीय मेडिकल सेंटर में दाखिल कराना पड़ा। वार्म एरिया में अभ्यास के दौरान इन विदेशी एथलीटों की हालत खराब हुई है। उन्हें मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ा गया। बताया जाता है कि ये ज्यादातर एथलीट यूरोप से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed