फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's ancient sport yogasana was included as a demonstration event at the 2026 Asian Games held in Japan

OCA: एशियाई ओलंपिक परिषद का अहम फैसला, इस प्राचीन खेल को एशियाई खेलों में प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया

Sun, 08 Sep 2024 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

जापान के आइची-नागोया में 2026 में होने वाले एशियाई खेलों में योगासन को शामिल किया गया है। ओसीए की आम सभा के इस सत्र में भारत के रणधीर सिंह को 2024 से 2028 तक चार साल की अवधि के लिए ओसीए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

विज्ञापन
India's ancient sport yogasana was included as a demonstration event at the 2026 Asian Games held in Japan
रणधीर सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने रविवार को अपनी 44वीं आमसभा के दौरान एक अहम फैसला लिया। ओसीए ने एशियाई खेलों के कैलेंडर में योगासन को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल करने का फैसला किया। जापान के आइची-नागोया में 2026 में होने वाले एशियाई खेलों में योगासन को शामिल किया गया है। ओसीए की आम सभा के इस सत्र में भारत के रणधीर सिंह को 2024 से 2028 तक चार साल की अवधि के लिए ओसीए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। 
विज्ञापन

रणधीर ने कहा, नागोया में योग एक प्रदर्शनी खेल होगा क्योंकि 2026 में होने वाले एशियाई खेलों का कैलेंडर पहले ही तैयार किया जा चुका है और उसे मंजूरी मिल चुकी है। 10 दिन के समय में हम सभी सदस्यों को समझाने और योग को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल करने में सफल रहे, जिसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। अन्य सभी खेलों में चोट लगने का खतरा रहता है, लेकिन योग एक ऐसा खेल है जो आपके शरीर को तरोताजा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर ने कहा कि अगर योग को 2030 में होने वाले एशियाई खेलों में पदक कार्यक्रम में शामिल करना है तो जापान में होने वाले खेलों में इसे अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। रणधीर ने कहा, नागोया में योग को अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। हमें अन्य देशों को योगासन के फायदे के बारे में बताना होगा। हमें प्रशिक्षक भेजने, अन्य देशों को सिखाने और इसे लोकप्रिय बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed