{"_id":"bae098f4ebb42c4fb67e23f9d0ddabc3","slug":"india-in-the-final-of-the-world-cup-kabaddi-after-beat-england-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, फिर पाक से होगा मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, फिर पाक से होगा मुकाबला
अमर उजाला/संगरूर
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
भारत की पुरुष टीम लगातार पांचवीं और महिला टीम लगातार चौथी बार कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। पुरुष वर्ग में भारत का पाकिस्तान से सामना होगा।
विज्ञापन
दिड़बा के शहीद बचन सिंह यादगारी स्टेडियम में खेले गए पांचवें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में भारत ने इंग्लैंड को 54-33 और पाकिस्तान ने ईरान को 56-28 के साथ हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में भारत ने पाकिस्तान को 47-19 से और न्यूजीलैंड ने डेनमार्क को 41-20 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। महिला वर्ग में न्यूजीलैंड और डेनमार्क के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। डेनिश खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड टीम को जबरदस्त टक्कर दी। न्यूजीलैंड ने डेनमार्क को 41-20 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरा मैच पुरुष वर्ग में पाकिस्तान और ईरान के बीच हुआ। इसमें पाकिस्तान ने ईरान को 58-28 से मात दी। तीसरा मैच महिला वर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच था जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 47-19 के हराकर शानदार जीत हासिल की और लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया।
चौथा मैच भारत और इंग्लैंड के पुरुषों के बीच था जिसमें भारत ने बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम शुरुआत में ही इंग्लैंड की टीम पर भारी रही और मेजबान टीम ने 56-33 के फर्क से जीत हासिल कर ली।