{"_id":"5bc1691fbdec22699a73893a","slug":"youth-olympics-2018-indian-women-hockey-team-enters-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका पर दनादन गोल बरसाकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
दक्षिण अफ्रीका पर दनादन गोल बरसाकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
हॉकी
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को फाइव साइड हॉकी के पूल एक के अपने आखिरी मैच में 17 मिनट के भीतर पांच गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर यूथ ओलंपिक खेलों के क्वार्टर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम अपने पूल में 12 अंकों के साथ अर्जेंटीना के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारत की ओर से मुमतात खान (दूसरे व 17वें मिनट), रीत (10वें मिनट), लालरेसमी (12वें) और इशिका चौधरी (13वें मिनट) ने गोल किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए काइला डि वाल ने 10वें और एंजेला वेल्हैम ने 19वीं मिनट में एक-एक गोल किया। भारत ने अपने पांच में से चार मैच जीते।
विज्ञापन