{"_id":"62c3315f4fd89c61c968ac29","slug":"women-s-hockey-world-cup-india-s-eyes-on-the-first-victory-in-the-women-s-hockey-world-cup-the-match-against-china-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप में भारत की नजर पहली जीत पर, चीन से मुकाबला आज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप में भारत की नजर पहली जीत पर, चीन से मुकाबला आज
Mon, 04 Jul 2022 11:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलविन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलविन (नीदरलैंड)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:59 PM IST
सार
कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई में भारत ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए पूल बी के अपने पहले मैच में रविवार को इंग्लैंड को बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के दौरान शानदार खेल दिखाने वाली भारतीय महिला टीम मंगलवार को महिला हॉकी विश्व कप में चीन से भिड़ेगी। इस दौरान महिला टीम खामियों को दूर करके चीन को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी। कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई में भारत ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए पूल बी के अपने पहले मैच में रविवार को इंग्लैंड को बराबरी पर रोका। उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर और उदिता ने बेहतरीन खेल दिखाया जिससे इंग्लैंड की टीम 60 मिनट के खेल के दौरान एक भी पेनाल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
पेनाल्टी कॉर्नर में भारतीय टीम ने किया निराश
टीम की एकमात्र चूक नौवें मिनट में इसाबेला पेटर का गोल रहा। इसे छोड़ दिया जाए तो भारत की रक्षापंक्ति इंग्लैंड के प्रयासों को नाकाम करने में सफल रही। भारतीय टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के मामले में एक बार फिर निराश किया और टीम 7 पेनाल्टी कॉर्नर पर सिर्फ एक गोल कर सकी,जो 28वें मिनट में वंदना कटारिया ने किया। भारत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ कई मौके बनाए लेकिन अग्रिम पंक्ति के खिलाफ इनमें से अधिकांश को भुनाने में विफल रहे।

पहले दो मुकाबले भारत ने जीते हैं
फॉर्म और रैंकिंग को देखते हुए दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय टीम अब अग्रिम पंक्ति की खामियों को दूर करके दुनिया की 13वें नंबर की टीम चीन को हराने का प्रयास करेगी, जिसने रविवार को पूल बी के एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड को 2-2 से बराबरी पर रोका। इन टीमों के बीच हुए पिछले दोनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। ओमान में आयोजित हुए एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के पहले मैच में चीन को 7-1 से हराने के बाद भारत ने दूसरा मैच 2-1 से जीता था। पूल बी के एक अन्य मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा।