फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   wizards prevented vevraiders on draw

विजार्ड्स ने वेवराइडर्स को बराबरी पर रोका

Sat, 19 Jan 2013 08:01 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
लखनऊ/एजेंसी Updated Sat, 19 Jan 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
wizards prevented vevraiders on draw

घरेलू मैदान में अपना पहला मैच खेलने उतरी यूपी विजार्ड्स ने अजेय दिल्ली वेवराडइर्स को 1-1 की बराबरी पर रोककर टीम ने यह साबित कर दिया कि हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में उनकी चुनौती को कमजोर आंकना प्रतिद्वंद्वियों के लिए भारी भूल होगा। उधर पिछले दोनों मैच जीतने वाली दिल्ली वेवराइडर्स की टीम यूपी विजार्ड्स के खिलाफ अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकी और घरेलू मैदान के बाहर हुए पहले मुकाबले में ड्रॉ पर मजबूर हो गई।

विज्ञापन


गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए मैच के छठे मिनट में सिमोन ने डी के भीतर पर मिली गेंद पर तेज रिवर्स शाट जमाई जो गोलकीपर के साथ रक्षापंक्ति को छकाते हुए विजार्ड्स के गोल पोस्ट में समा गई। 17 मिनट के पहले क्वार्टर में मेहमान वेवराइडर्स का पलड़ा भारी रहा।
विज्ञापन


हालांकि क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले विजार्ड्स को पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन कप्तान रघुनाथ की ड्रैग फ्लिक को गोलकीपर पिरमिन ब्लाक ने खूबसूरती से रोक दिया। दूसरे क्वार्टर के शुरू में विजार्ड्स को मिले लगातार दूसरे पेनाल्टी कार्नर पर रघुनाथ ने अपने ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाया और गोल करते हुए मेजबानों को 1-1 से बराबर पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोल खेल के 24वें मिनट में आया। तीसरे क्वार्टर में खेल बीच मैदान में चलता रहा और किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली। इस बीच कोई भी टीम एक भी पेनाल्टी कार्नर अर्जित नहीं कर सकी। अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन किसी भी प्रयास को गोल में तब्दील नहीं किया जा सका और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।


एस्ट्रो टर्फ पर फिर उठे सवाल

ध्यानचंद स्टेडियम के नए एस्ट्रो टर्फ  के बंपी होने को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन अभी तक टर्फ  को पूरी तरह ठीक करने में नाकाम रहा। एचआईएल के शुरुआत में यह मुद्दा एक बार फिर सामने आया। दरअसल टर्फ  पर कुछ जगहों से गेंद उछल रही थी जिसे लेकर दिल्ली वेवराइडर्स का दल चिंतित नजर आया। मैच के बाद में टीम कोच अजय बंसल ने कहा कि यहां की टर्फ  कुछ जगहों पर बाउंसी है जिस कारण खिलाड़ियों को तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ रही हैं। उधर यूपी विजार्ड्स के खिलाफ  टर्फ  से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। टीम के स्टार फारवर्ड डिनेइजर ने कहा कि हमने पिछले कई दिनों से यहां अभ्यास किया है लेकिन किसी तरह की समस्या कभी महसूस नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed