{"_id":"5e441bec8ebc3ee5d0607d2d","slug":"vivek-sagar-prasad-says-no-better-feeling-than-representing-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH पुरस्कार से देश के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी : विवेक प्रसाद","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH पुरस्कार से देश के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी : विवेक प्रसाद
Wed, 12 Feb 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
विवेक सागर प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विवेक सागर प्रसाद ने कहा है कि एफआईएच के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने से उन्हें देश के लिए और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड में चार देशों के टूर्नामेंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण करने वाले 17 वर्ष के विवेक सीनियर टीम के लिये खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। दो वर्ष बाद उन्हें 2019 के लिये एफआईएच ने सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सीनियर स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से बेहतर कोई अहसास नहीं है। जब मैं युवा था तब बैडमिंटन और शतरंज में ज्यादा रूचि थी लेकिन बाद में हाकी खेलना शुरू किया । मैं अपने परिवार, कोचों और दोस्तों का शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह सम्मान बहुत बड़ा है और मैं इसी तरह मेहनत करता रहूंगा ताकि देश का नाम रोशन कर सकूं।'