{"_id":"5e4187a88ebc3ee5cc5b1126","slug":"vivek-sagar-prasad-named-2019-fih-mens-rising-star-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल के विवेक सागर को FIH ने चुना साल 2019 का सबसे उभरता हुआ खिलाड़ी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
19 साल के विवेक सागर को FIH ने चुना साल 2019 का सबसे उभरता हुआ खिलाड़ी
Tue, 11 Feb 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
विवेक सागर प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को 2019 के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी चुना। उन्नीस वर्षीय सागर ने अर्जेंटीना के मेइको कासेला (दूसरे) और ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स (तीसरे) को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया। सागर ने कुल 34.5 प्रतिशत वोट हासिल किए। मेइको को 22 प्रतिशत और गोवर्स को कुल 20.9 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन
सागर जनवरी 2018 में 17 वर्ष की उम्र में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दौरान देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उसके बाद से वह लगातार सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और 50 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। वह 2019 में सुल्तान अजलान शाह कप में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। यही नहीं पिछले साल एचआईएच सीरीज फाइनल्स और ओलंपिक क्वालिफायर में भी टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन