फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Vivek Sagar got the gift of performing brilliantly in the Tokyo Olympics became the captain of Indian hockey team

उपलब्धि: विवेक सागर को मिला टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का तोहफा, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने

Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
सार

विवेक सागर प्रसाद को जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता  भारतीय टीम का हिस्सा रहे विवेक ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
Vivek Sagar got the gift of performing brilliantly in the Tokyo Olympics became the captain of Indian hockey team
विवेक सागर प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर प्रसाद को खेलों के महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। उन्हे 24 नवंबर से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, 2018 युवा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम के डिफेंडर रहे संजय को उप कप्तान बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की 16 टीमें भाग लेंगी। साल 2016 में भारत ने एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन


फ्रांस से होगा भारत का पहला मुकाबला

जूनियर विश्व कप के लिए चुने गए 18 खिलाड़ियों में दीनाचंद्र सिंह मोइरेंगथेम और बॉबी सिंह धामी को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह दी गई है। यह दोनों उस समय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जब कोई खिलाड़ी चोटिल या फिर कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में भारत अपने अभियान का आगाज 24 नवंबर को फ्रांस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा। इसके बाद 25 नवंबर को भारत का सामना कनाडा से होगा। वहीं, 27 नवंबर को टीम इंडिया ग्रुप चरम का अपना आखिरी मुकाबला पोलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान एक से पांच दिसंबर के दरम्यान नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


जूनियर विश्व कप में भाग लेने वाली टीमें

24 नवंबर से शुरु होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत के अलावा  बेल्जियम, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलैंड, फ्रांस, चिली, स्पेन और अमेरिका  की टीमें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड का कहना है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों को चुनना सबसे कठिन कामों में से एक है, इन सभी लोगों ने पिछले 12-18 महीनों से इस टीम को बेहतर बनाने की कोशिश में अपना सब कुछ लगा दिया है। 


जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम

विवेक सागर प्रसाद (कप्तान), संजय (उपकप्तान), श्रद्धानंद तिवारी, प्रशांत चौहान (गोलकीपर), सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन (गोलकीपर), विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मनजीत  रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed