फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics: Netherlands beat India by 5-1 in Pool A opener

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में नीदरलैंड्स से हारी

Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

पूल-ए के इस मुकाबले में विश्व की नंबर-1 महिला टीम नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हरा दिया। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Netherlands beat India by 5-1 in Pool A opener
भारत बनाम नीदरलैंड्स - फोटो : twitter@hockeyindia

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत हुई। पहले ही मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर-1 महिला टीम नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हरा दिया। पूल-ए के इस मुकाबले भारतीय टीम ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। पहले हाफ तक तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। मगर तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने एक के बाद एक तीन दागे।इसके बाद टीम इंडिया काफी दवाब में आ गई। वहीं, चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में मासाक्कर ने नीदरलैंड्स के लिए पांचवां गोल किया और भारतीय टीम पर 5-1 से जीत दर्ज की। बता दें कि भारतीय की तरफ से पहला रानी रामपाल ने 10वें मिनट में किया। वहीं, नीदरलैंड के लिए अलबर्स ने छठे और 43वें मिनट में दो गोल दागे। इसके अलावा जेफेन ने 33वें और माटला ने 45वें मिनट में 1-1 गोल किया। बता दें कि भारत का अगला मुकाबला अब जर्मनी से होगा।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम की शानदार आगाज
इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने अपने ओलंपिक अभियान का आगाज जीत के साथ किया। भारत ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने दागा। रूपिंदर पाल सिंह ने 10वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि न्यूजीलैंड के लिए 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दूसरा गोल किया।



श्रीजेश ने आठ में से बचाए छह शॉट
भारत के अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने आठ में से छह शॉट बचाए और छह पेनाल्टी कॉर्नर में सिर्फ एक बार नाकाम रहे। न्यूजीलैंड को मैच खत्म होने से 24 सेकंड पहले भी एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम का अब रविवार को सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

41 साल से नहीं जीता है पदक
आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने आखिरी बार खेलों के महासमर में पदक मॉस्को में 1980 में जीता था। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली मौजूदा टीम को इस बाद पदक के दावेदारों में गिना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed