फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards

Hockey India Awards: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की दौड़ में श्रीजेश-हरमन, सविता पूनिया भी जीत सकती हैं कई अवॉर्ड

Tue, 26 Mar 2024 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Mar 2024 04:18 PM IST
सार

भारत की पुरुष टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को भी दो श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। वह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर पुरस्कार के लिए भी दावेदार होंगे।

विज्ञापन
Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
हरमनप्रीत सिंह, सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया हॉकी इंडिया के वार्षिक सम्मान समारोह में कई पुरस्कार पा सकते हैं। दोनों को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में 'साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' सम्मान की दौड़ में नामित किया गया है। हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों का एलान 31 मार्च को होगा। पूर्व कप्तान श्रीजेश और सविता भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है।
विज्ञापन

Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत भी कई पुरस्कारों के लिए नामांकित
भारत की पुरुष टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को भी दो श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। वह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर पुरस्कार के लिए भी दावेदार होंगे। दोनों श्रेणियों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपये मिलेंगे। हॉकी इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आठ अलग-अलग श्रेणियों से कुल 32 नामांकनों को कुल 7.56 करोड़ रुपये के पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी इंडिया ने क्या कहा?
हॉकी इंडिया ने कहा- इस समारोह में शीर्ष पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का होगा और इसके विजेता को 30 लाख रुपये मिलेंगे। यह सम्मान उन्हें मिलेगा, जिन्होंने वर्षों से इस खेल को असाधारण योगदान दिया हो। हॉकी इंडिया उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ये पुरस्कार भी दिए जाएंगे
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते सितारे (पुरुष) के लिए जुगराज सिंह पुरस्कार और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते सितारे (महिला) के लिए असुंता लाकड़ा पुरस्कार दिए जाएंगे। ये मूलत: अंडर-21 खिलाड़ियों के लिए हैं। इस दौरान विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के लिए धनराज पिल्लै अवॉर्ड के साथ पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। इन श्रेणियों में पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ नामांकित होते हैं और उनमें से कोई एक विजेता होता है।

Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने क्या कहा?
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप कुमार टिर्की ने कहा, 'हाल के दिनों में पुरुष और महिला दोनों टीमों द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, नामांकित व्यक्तियों का चयन करना एक चुनौतीपूर्ण काम साबित हुआ।' वहीं, महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, 'ये पुरस्कार समर्पण, प्रतिभा और जुनून के प्रमाण के रूप में काम करते हैं जो हमारे एथलीट, कोच, अंपायर और अधिकारी दिन-ब-दिन मैदान में लाते हैं।'

Sreejesh, Savita, Harmanpreet in contention for multiple honours at Hockey India awards
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकन इस प्रकार हैं-
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मोहित एचएस, पीआर श्रीजेश, सविता पुनिया, कृष्ण बहादुर पाठक।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता।
  • मिडफील्डर ऑफ द ईयर: सलीमा टेटे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नवनीत कौर।
  • फॉरवर्ड ऑफ द ईयर: वंदना कटारिया, अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता सितारा (21 वर्ष से कम आयु की महिलाएं): वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, दीपिका, दीपिका सोरेंग, सुनेलिता टोप्पो।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता सितारा (21 वर्ष से कम आयु के पुरुष): उत्तम सिंह, अमीर अलीविष्णुकांत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला): सविता पुनिया, सलीमा टेटे, वंदना कटारिया, नवनीत कौर।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष): पी.आर. श्रीजेश, अभिषेक, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed