{"_id":"5e3ee1748ebc3ee5f916774b","slug":"sports-authority-of-india-sai-will-face-haryana-in-womens-hockey-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और साई की टीमों के बीच महिला हॉकी का फाइनल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हरियाणा और साई की टीमों के बीच महिला हॉकी का फाइनल
Sat, 08 Feb 2020 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
national women hockey
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हरियाणा की टीमों ने 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) के सेमीफाइनल मुकाबलों में शनिवार को जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साई ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को शूट आउट में 2-1 से हराया। इससे पहले नियमित समय में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थी। दिन के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 3-2 से हराया।
विज्ञापन