फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   rani rampal wins World Games Athlete of the Year award  

रानी रामपाल बनीं विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी, मिला 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार

Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
rani rampal wins World Games Athlete of the Year award  
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल गुरुवार को विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता। 'द वर्ल्ड गेम्स' ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता की घोषणा की।

विज्ञापन


उसने बयान में कहा, 'भारतीय हॉकी की सुपरस्टार रानी 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर 2019' हैं।’ इसमें कहा गया है, 'रानी 199,477 मतों की प्रभावशाली संख्या के साथ वर्ष की खिलाड़ी बनने की दौड़ में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी। इसमें जनवरी में 20 दिनों में विश्व भर के खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान किया। इस दौरान कुल 705,610 मत पड़े।'
विज्ञापन

 

 

पिछले साल भारत ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी को टूर्नमेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। रानी की अगुवाई में ही भारत ने तीसरी बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ किया।

हाल में पदमश्री पुरस्कार के लिए चुनी गईं रानी ने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पूरे हॉकी समुदाय, मेरी टीम और मेरे देश को समर्पित करती हूं। यह सफलता हॉकी प्रेमियों, प्रशंसकों, मेरी टीम, प्रशिक्षकों, हॉकी इंडिया, मेरी सरकार, बॉलिवुड के मित्रों, साथी खिलाड़ियों और देशवासियों के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पायी जिन्होंने मेरे लिए लगातार वोट किया।’

उन्होंने कहा, ‘एफआईएच का मुझे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित करने के लिये विशेष आभार। वर्ल्ड गेम्स फेडरेशन का इस सम्मान के लिए आभार।’ इस पुरस्कार के लिए विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को नामित किया गया था। एफआईएच ने रानी के नाम की सिफारिश की थी।
 



अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ट्वीट करके रानी को बधाई दी। पुरस्कार की इस दौड़ में उक्रेन के कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा की पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियन रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed